फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Give seeds to hi-tech nurseries and take plants at the rate of one rupee

Aligarh News: हाईटेक नर्सरी में दें बीज, एक रुपये की दर से ले जाएं पौधे

Wed, 06 May 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Give seeds to hi-tech nurseries and take plants at the rate of one rupee
जवाहर पार्क में उद्यान विभाग द्वारा लगी हाईटेक नर्सरी में तैयार की गई पौध ।  - फोटो : samvad
जवाहर पार्क में उद्यान विभाग से संचालित हाईटेक नर्सरी में आधुनिक तकनीक की मदद से फल और सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। यहां से किसानों को कम लागत में बेहतर गुणवत्ता वाली पौध मिल रही है। किसानों के लिए सुविधा है कि वह स्वयं बीज उपलब्ध कराएं तो मात्र एक रुपये प्रति पौध की दर से तैयार पौध उन्हें मिल जाएगी।
विज्ञापन






वहीं नर्सरी में पूरी तरह तैयार पौध लेने पर किसानों को 2.50 रुपये प्रति पौध खर्च करना पड़ता है। यह पहल छोटे और मध्यम किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है। हाईटेक नर्सरी में खीरा, मिर्च, लौकी, तोरई, टमाटर, बैंगन, बंदगोभी, फूलगोभी, शिमला मिर्च, तरबूज और खरबूज जैसी कई फसलों की पौध तैयार की जा रही है। इसके अलावा यहां आड़ू, गुलाब और विभिन्न मौसमी पौधों का भी उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन






नर्सरी की खासियत यह है कि यहां तापमान को नियंत्रित कर बिना मौसम वाली पौध भी तैयार की जा सकती है। इससे किसानों को समय से पहले पौधे लगाने का मौका मिलता है और आय बढ़ने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि इस हाईटेक नर्सरी का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ना और उन्हें सस्ती व गुणवत्तापूर्ण पौध उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed