फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend broke up the lover's marriage

अलीगढ़ : प्रेमिका ने रुकवाई प्रेमी की शादी, आधे रास्ते से लौटी बरात

Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend broke up the lover's marriage
एक युवक को प्रेमिका से शादी का वादा करना भारी पड़ गया। प्रेमिका ने शादी वाले दिन सोमवार को दुल्हन के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस बात की जानकारी प्रेमी के परिजनों को हुई तो बीच रास्ते से बरात वापस लौटा ले गए। पुलिस ने प्रेमिका को अगले दिन समझा बुझाकर घर भेज दिया। किसी भी पक्ष ने अभी इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती की शादी जनपद एटा के जलेसर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार को बरात आनी थी। देर शाम दूल्हे की प्रेमिका लड़की पक्ष के घर पहुंच गई। उसने दुल्हन के परिजनों के बताया कि दूल्हे के साथ उसके चार साल से प्रेम संबंध हैं। उसकी शादी होगी तो मेरे साथ होगी। लड़की पक्ष ने दूल्हे की प्रेमिका की पूरी बात सुनी। उसके बाद युवक के परिजनों को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस बात की भनक दूल्हे के परिजनों को लग गई कि उसकी प्रेमिका दुल्हन पक्ष के घर पहुंच गई। इसके बाद दूल्हे के परिजन आधे रास्ते से बरात को लौटा ले गए। प्रेमिका ने 112 नंबर पर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेमिका को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमिका को समझाकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक ने प्रेमिका से कहा, शादी हो जाने दो, तुम्हें भी साथ रखूंगा
प्रेमिका ने बताया कि युवक उससे बेहद प्यार करता है। उसने कहा था कि शादी हो जाने दो, तुम्हें भी साथ रखूंगा। दूल्हे ने ही प्रेमिका को लड़की पक्ष के गांव का पता बताया था। कहा था कि रोक सको तो रोक दो शादी। प्रेमिका ने बताया कि वह अपने ननिहाल हाथरस में एक कॉलेज में पढ़ती है। वहीं उसकी जान पहचान चार साल पहले इस युवक से हुई थी। उसने कहा कि अगर प्रेमी उसे ठुकरा देगा तो उसका क्या होगा। प्रेमिका ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed