{"_id":"661b1187186bff0c4c049e67","slug":"girl-traveling-with-grandmother-crushed-by-truck-dies-aligarh-news-c-2-ali1009-369814-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दादी संग जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दादी संग जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत, चालक गिरफ्तार
Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
सार
एटा चुंगी पर राधा दादी का हाथ पकड़ कर सड़क पार कर रही थी। इस बीच ट्रक ने राधा को अपनी चपेट में ले लिया। उसके सिर पर होकर ट्रक का पहिया गुजर गया। दादी दूर जाकर सड़क पर गिरीं। बच्ची की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बच्ची राधा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा चुंगी चौराहे पर 13 अप्रैल शाम दादी के साथ जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। उसके सिर पर होकर ट्रक का पहिया निकल गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
अतरौली खेडिया रफातपुर निवासी 10 वर्षीय राधा पुत्री सुनील कुमार अपनी दादी के साथ मायके पला फाटक पर जा रही थी। एटा चुंगी पर राधा दादी का हाथ पकड़ कर सड़क पार कर रही थी। इस बीच ट्रक ने राधा को अपनी चपेट में ले लिया। उसके सिर पर होकर ट्रक का पहिया गुजर गया। दादी दूर जाकर सड़क पर गिरीं। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पास के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। घटना दो थाना क्षेत्र की सीमा पर होने वजह से गांधीपार्क व महुआ खेड़ा पुलिस पहुंच गई। महुआ खेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक सुरेश निवासी छतारी बुलंदशहर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन