{"_id":"63af46d9d38c41109a045901","slug":"girl-student-going-to-coaching-molested-entire-family-beaten-up-for-protesting-harduaganj-news-ali308051592","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा
Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
सार
कोचिंग जा रही छात्रा से मनचले ने छेड़खानी की। जिसका विरोध करने पर मनचले के परिवारवालों ने छात्रा समेत उसके परिवारवालों के साथ मारपीट की। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, पर अब तक काेई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
- फोटो : डेमो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा के साथ रास्ते में मनचले ने छेड़खानी कर दी। जब छात्रा के परिजन इसकी शिकायत करने गए, तो आरोपी के परिजनों ने उन्हें दुत्कार दिया। छात्रा के पिता का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी व उसके परिजनों ने घर में घुसकर उन्हें, उनकी बेटी व पत्नी को बुरी तरह से पीटा। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी मनचले व उसके परिवार के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में समुदाय विशेष की एक स्नातक की छात्रा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। जिसके लिए वह अलीगढ़ के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने आती-जाती है। छात्रा के पिता के अनुसार 28 दिसंबर की सुबह बेटी कोचिंग के लिए निकली तो एक गैर संप्रदाय के युवक ने रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। कोचिंग से लौटी छात्रा ने परिजनों को बताया, तो पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गए।
आरोप है कि मनचले के परिजनों ने उन्हें ही गाली-गलौज देकर भगा दिया। शाम सात बजे के करीब आरोपी मनचला अपने पिता चाचा व भतीजे के साथ घर में आ धमका और मारपीट करना शुरू कर दिया। पिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने मेरी बेटी को कहा कि उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन
शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग पहुंचे, तो आरोपी पक्ष के लोग भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कौशल, धर्मेंद्र, अक्षय तथा राकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष के लोग घबराए हुए हैं। डर के मारे पीड़ित परिजन गांव से पलायन की बात कह रहे हैं।