फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ghulam Mohammad became champion in state level paw wrestling

राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती में गुलाम मोहम्मद बने चैंपियन

Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Mohammad became champion in state level paw wrestling
आईआईएमटी कॉलेज में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
आईआईएमटी में हो रही राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कासगंज के गुलाम मोहम्मद हसीन चैंपियन बन गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी जम्मू कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता अगस्त में होगी।
विज्ञापन

रविवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि ओलंपिक एसोसिएशन लखनऊ के एके सक्सेना ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उनके साथ मंच साझा करने वाले सुमंत चौधरी थे। प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण रहीं। इस समय आयोजित समापन समारोह में विजेता खिलाड़ी के साथ अतिथि भी सम्मानित किए गए। तीन दिन चली प्रतियोगिता में 19 जिलों के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 31 महिलाएं और चार दिव्यांग खिलाड़ी थे। इस अवसर पर आईआईएमटी के प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, यूपी पंजा कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. वीपी सिंह, अक्षत सिंह, कृष्णा अवतार गुप्ता, शमशाद निसार आजमी, शंभू दयाल, बिट्टू चौधरी, तस्लीम मुख्तार, बल्देव भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed