{"_id":"5d32cae58ebc3e6ccb57d8e3","slug":"ghaziabad-madarsa-students-caught-by-rpf-in-aligarh-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मदरसे से भागे पांच बच्चे, स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मदरसे से भागे पांच बच्चे, स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़े
Sun, 21 Jul 2019 12:46 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के बालाजी विहार इलाके में स्थित एक मदरसे के पांच छात्र शनिवार को वहां से भागकर अलीगढ़ जंक्शन आ पहुंचे। यहां यात्रियों की सूचना पर बच्चों को आरपीएफ ने प्लेटफार्म तीन से पकड़ लिया। बच्चों ने पूछताछ में मदरसा प्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सभी बच्चे बिहार के पूर्णिया और बांका जिले के रहने वाले हैं। इनमें तीन सगे भाई हैं। आरपीएफ ने बच्चों के परिजनों को सूचना देकर सभी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक पकड़े गए बच्चों की पहचान इजरायल (11) पुत्र मोहम्मद अब्दुल जब्बार निवासी बसतपुर, थाना दुरईया, बांका, बिहार, इरशाद (10), इशराफिल (7) (तीनों सगे भाई) बहरुद्दीन (11) पुत्र मजबूल निवासी दुबैली, थाना पूर्णिया, बिहार, और मो. आमिर (9) पुत्र मुजाहिद निवासी दुबैली, थाना पूर्णिया, बिहार के तौर पर हुई है। यह सभी बालाजी विहार हिंडन, पुस्ता, गाजियाबाद स्थित मदरसा में तालीम लेने बिहार से आए थे।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि मदरसा प्रबंधक ठीक से खाना-पीना नहीं देता था। रहने के लिए एक अंधेरी कोठरी दे रखी थी, जिसमें इन्हें डर लगता था। शिकायत करने पर मारपीट की धमकी देता था। बच्चों के अनुसार वह शुक्रवार की रात को मदरसे से भागकर गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचे थे। वहां से सीमांचल एक्सप्रेस में बिना टिकट सवार हो गए। टीटीई के डर से अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन
यहां बच्चों को घूमते देख यात्रियों ने शिकायत की थी। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चों को पकड़ने वाली टीम में एसआई रवि कुमार सिवाच, कांस्टेबल देवकी नंदन मीणा, शिवलाल मीणा, चंदन शर्मा, गंगाधर सिंह शामिल रहे।