फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gayatri was in debt and honey brought sweetness to her life

Aligarh News: कर्ज में डूबी गायत्री तो शहद ने जिंदगी में भरी मिठास

Fri, 05 Jun 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gayatri was in debt and honey brought sweetness to her life
गायत्री देवी निवासी बहरावद - फोटो : samvad
गांव बहरावद की गायत्री देवी ने विपरीत हालात को मात देकर सफल उद्यमी बनने की मिसाल पेश की है। वर्ष 2017 में बड़े बेटे प्रमोद के हार्ट का ऑपरेशन कराने में सात लाख रुपये खर्च होने के बाद परिवार कर्ज में डूब गया था। पति सोमवीर सिंह की खेती से घर चलाना भी मुश्किल था। बच्चों की पढ़ाई ठप होने की नौबत आ गई थी लेकिन गायत्री ने हिम्मत नहीं हारी और शहद के कारोबार से जिंदगी में मिठास भर दी।
विज्ञापन

गायत्री देवी ने बताया कि उन्होंने 2018 में महाशक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़कर 25 हजार रुपये का लोन लिया और 20 डिब्बों से मधुमक्खी पालन शुरू किया। पति और बच्चों के सहयोग से कारोबार बढ़ता गया. आज उनके पास 150 डिब्बे हैं और सालाना टर्नओवर करीब पांच लाख रुपये है। गायत्री बताती हैं, पति से कहा था- चिंता मत करो, मेहनत करेंगे। खुद का कारोबार ही सबका सहारा बना। हौसला और मेहनत हो तो हालात कितने भी बुरे हों, मंजिल पाई जा सकती है। गायत्री देवी अब खेतों में खड़े यूकेलिप्टस, लीची, सरसों, बेर, जामुन और कीकड़ के फूलों से अलग-अलग किस्मों का शहद तैयार कर रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन


बड़े होटलों तक पहुंचा ‘महाशक्ति’ ब्रांड
गायत्री का शहद अब डीलरों के जरिए सप्लाई होता है। कई बड़े होटलों में भी उनके सैंपल रखे हैं, जिन पर महाशक्ति स्वयं सहायता समूह बहरावद द्वारा निर्मित लिखा हुआ है। गायत्री कहती हैं, यह देखकर गर्व होता है। अब ऑनलाइन बिक्री शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ाया, बेटी का घर बसाया
कभी घर का खर्च चलाना मुश्किल था, आज बेटा प्रमोद बीकॉम और छोटा बेटा प्रवीन बीएससी कर रहा है। बेटी अंजलि ने एमएससी गणित व डिप्लोमा किया है। 11 मई को अंजलि की शादी अच्छे घर में धूमधाम से कर दी है।

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं : बीडीओ
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार हर स्तर पर मदद कर रही है। जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को समूह से जुड़कर आगे आना चाहिए।- वेदप्रकाश, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed