फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gangester arrested in incounter in Aligarh UP

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया कुख्यात बदमाश, गोली लगने से हुआ जख्मी

Mon, 15 Jul 2019 06:09 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Gangester arrested in incounter in Aligarh UP
कुख्यात बदमाश - फोटो : Amar Ujala

ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान रविवार की देर रात जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गोंडा इलाके में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी अमरपाल दबोच लिया गया। इस दौरान अमरपाल पुलिस की गोली लगने से जख्मी हुआ है, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। अमरपाल फरवरी माह में गोंडा क्षेत्र के ही शिक्षक सतवीर सिंह की हत्या में वांछित चल रहा था। देर रात घटना के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर रात आठ बजे से जिले भर में ऑपरेशन ऑलआउट के तहत चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। इस क्रम में एसओ गोंडा अजब सिंह मय हमराहों के खैर-गोंडा रोड के नयावास नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच करीब 8.45 बजे सफेद रंग की अपाचे बाइक पर आते दो लोगों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया मगर उन्होंने रुकने के बजाय नगला बिरखू की ओर बाइक मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


जब पुलिस ने पीछा शुरू किया तो बाइक सवार बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई। फायरिंग में बाइक चला रहे बदमाश के बाएं पांव में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे में पैदल ही खेतों में भागने में सफल रहा। गोली लगने से बाइक सहित मौके पर गिरे बदमाश की पहचान अमरपाल पुत्र तुलाराम निवासी चिंता की नगरिया गोंडा के रूप में हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमरपाल गोंडा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और ती फरवरी की शाम को चिंता की नगरिया के ही शिक्षक सतवीर सिंह की हत्या में वांछित था और 20 हजार का इनामी था। अब तक की पूछताछ में उसने अपने भागे हुए साथी का नाम सतीश निवासी लोनी गाजियाबाद बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम कांबिंग में लगी है, जबकि अमरपाल का कड़ी सुरक्षा इलाज चल रहा है।


अमरपाल गोंडा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 17 के करीब मुकदमे दर्ज हैं। यह पुलिस की बड़ी सफलता है। चूंकि वह सुपारी लेकर हत्याएं करने और लूट आदि करने की घटनाओं में संलिप्त रहा है, इसलिए उससे पूछताछ में अन्य राज भी उगल सकते हैं। अभी उसका इलाज चल रहा है- आकाश कुलहरि, एसएसपी अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed