{"_id":"66f5334515cc0eddbe0bde9a","slug":"ganga-water-will-soon-come-to-aligarh-homes-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घरों में जल्द आएगा गंगाजल, महापौर ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घरों में जल्द आएगा गंगाजल, महापौर ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को दिया प्रस्ताव
Thu, 26 Sep 2024 03:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:41 PM IST
सार
महापौर ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि शहर में पेयजल की समस्या का समाधान हरदुआगंज तापीय परियोजना से हो सकता है, क्योंकि वह बिजली बनाने में गंगाजल का प्रयोग करता है। ऐसे में गंगाजल के स्थान पर जल निगम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से स्वच्छ पानी का प्रयोग हो जाए और गंगाजल की आपूर्ति जल निगम को कर दी जाए
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ मेयर प्रशांत सिंघल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ शहर में जल्द ही पीने का पानी के स्थान पर गंगाजल की आपूर्ति होगी। इसके लिए महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर विकास और ऊर्जा मंत्री को प्रस्ताव पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
25 सितंबर को मंत्री ने शहर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान महापौर ने मंत्री को अवगत कराया कि शहर में पेयजल की समस्या बनी रहती है। इस समस्या का समाधान हरदुआगंज तापीय परियोजना से हो सकता है, क्योंकि वह बिजली बनाने में गंगाजल का प्रयोग करता है। ऐसे में गंगाजल के स्थान पर जल निगम के एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) से स्वच्छ पानी का प्रयोग हो जाए और गंगाजल की आपूर्ति जल निगम को कर दी जाए, तो शहर में जल संकट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
महापौर का सुझाव उन्हें पसंद आ गया। उन्होंने फौरन इसका प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कह दिया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत चिन्हित सड़कों पर निर्माण कार्य कराए जाने के लिए नगर निगम को विद्युत विभाग व अन्य विभागों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल रहा है, जिस पर मंत्री ने विद्युत विभाग को तत्काल नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन