{"_id":"5d2634668ebc3e6c9a25c17d","slug":"gang-rape-also-make-vedio-aligarh-news-ali208013741","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी इलाके की सुरेंद्र नगर कालोनी में अतरौली की महिला के साथ परिचितों द्वारा ही सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बुधवार को एसएसपी के पास पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी वीडियो डिलीट करने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। क्वार्सी पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पीड़ित महिला के अनुसार परिचित लवकुश निवासी अतरौली के भड़काने के कारण पति से विवाद हो गया था। पति से विवाद के बाद दो माह से क्वार्सी स्थित मायके में रह रही है। तीन जून को परिचित पवन निवासी अतरौली से क्वार्सी चौराहा पर मुलाकात हुई थी। उसने विवाद का निपटारा कराने का आश्वासन दिया। अगले दिन वह सुरेंद्र नगर स्थित अपने किराए के मकान पर लेकर गया। वहां उसकी पत्नी बबली ने चाय पिलाई। आरोप है कि चाय पीने के बाद बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद होश आया तो खुद को अस्त व्यस्त हालत में पाया।
पास में पवन और लवकुश अपने एक साथी के साथ बैठे थे। होश आने पर उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो दिखाई। विरोध करने पर मारपीट कर वहां से भगा दिया। पीड़िता के अनुसार अगले ही दिन भाई के मोबाइल पर पवन की पत्नी बबली ने वो वीडियो भेज दी और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पवन उसकी पत्नी बबली, लवकुश व एक अज्ञात के खिलाफ क्वार्सी थाने में पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया। मगर, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने महिला को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी थाना पुलिस द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती संग दो साल तक बनाए संबंध, अब मुकरा
जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को डीआईजी के पास पहुंची युवती ने प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की।
मिलने बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों युवक से शादी की बात की तो वह शादी करने से इंकार करने लगा। विरोध करने पर धमकाने लगा। इस संबंध में थाना जवां पुलिस से शिकायती की तो वहां से पिसावा थाने भेज दिया गया। पिसावा थाने पहुंची तो वहां से वापस जवां थाने जाकर ही शिकायत दर्ज कराने की बात कही। डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने युवती की शिकायत पर थाना जवां पुलिस को युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।