{"_id":"5f3ae4a98ebc3e6d02509482","slug":"ganesh-chaturthi-city-office-news-ali2414110158","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कूड़ा उठता नहीं, फिर यूजर चार्ज किस बात का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से कूड़ा उठता नहीं, फिर यूजर चार्ज किस बात का
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि किए जाने एवं यूजर चार्ज लगाने पर गहरी आपत्ति दर्ज की है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह को ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी दर्ज की है। उनका कहना है कि जब डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है तो यूजर चार्ज किस बात का लगाया जा रहा है। नगर के नागरिकों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है और टैक्स बढ़ाया जा रहा है। मुख्य संयोजक मनीष अग्रवाल वूल, हरिकिशन अग्रवाल एवं अनिल सेंचुरी ने कहा कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरवासियों के साथ धोखा कर रही है।
टैक्स लेकर और सुविधा न देकर जनता के बीच सरकार को बदनाम कर रही है। नगर आयुक्त का ऑफिस में बैठने का कोई समय नहीं है, जिससे जनता से संवाद कर सकें। जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए नगर आयुक्त को कुछ समय देना चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम की अव्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।