फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Full week slots booked in half an hour four vaccination

आधे घंटे में ही बुक हो गए पूरे सप्ताह के स्लॉट

Mon, 17 May 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Full week slots booked in half an hour four vaccination
जिले में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण को लेकर मारामारी जारी है। युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण साइट खुलते ही मात्र आधे घंटे में पूरे सप्ताह के स्लॉट बुक हो गए हैं। इस बीच शासन स्तर से टीकाकरण के लिए 32 हजार टीके और मिल गए हैं।
विज्ञापन

18 से 44 साल तक के युवाओं का टीकाकरण पिछले सप्ताह से शुरू हुआ। जिला अस्पताल को छोड़कर 26 अस्पतालों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इनमें शहरी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल व मोहन लाल गौतम महिला अस्पताल को मिलाकर आठ अस्पतालों व ग्रामीण क्षेत्र में 18 सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग स्लॉट बुक करने के लिए साइट खोलता है। रविवार को सुबह 10 बजे साइट खोली गई। लेकिन मात्र आधे घंटे में ही शहरी क्षेत्र के पूरे सप्ताह के स्लॉट बुक हो गए। इससे देरी से पंजीकरण कराने वाले लोगों को निराश होना पड़ा। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि अकराबाद, बिजोली, छर्रा व चंडौस के अस्पतालों में ही कुछ स्लॉट खाली हैं। अन्य स्थानों के पूरे सप्ताह के सभी स्लॉट बुक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में चल रहा टीकाकरण
शहरी क्षेत्र - दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, शाहजमाल यूपीएचसी, बेगमबाग यूपीएचसी, घंटर चौक यूपीएचसी, भुजपुरा यूपीएचसी, इंद्रानगर यूपीएचसी।
ग्रामीण क्षेत्र - अकराबाद सीएचसी, विजयगढ़ पीएचसी, अतरौली पीपीसी, बिजोली सीएचसी, चंडौस सीएचसी, छर्रा सीएचसी, गंगीरी पीएचसी, गोंडा सीएचसी, गभाना सीएचसी, हरदुआगंज सीएचसी, जलाली पीएचसी, इगलास सीएचसी, बेसवां सीएचसी, जवां सीएचसी, लोधा सीएचसी, मडराक पीएचसी, खैर सीएचसी, टप्पल सीएचसी।

यह है प्रक्रिया
18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए लोगो को पहले आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति को यह भी दर्ज करना होगा कि वह किस सेंटर पर टीका लगवाना चाहता है। इसके बाद उसे ओटीपी मिलेगा। इसे दर्ज करने के बाद ही पंजीकरण हो सकेगा।
200 व्यक्तियों के स्लॉट होते हैं बुक
सीएमओ ने बताया कि प्री रजिस्ट्रेशन के बाद भी टीका की उपलब्धता को देखते हुए बुलाया जा रहा है। इसके लिए 200-200 व्यक्तियों के स्लॉट बुक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed