{"_id":"689cf93bae3971d24d0da3e7","slug":"freedom-fighter-khem-singh-nagar-spent-10-years-in-jail-aligarh-news-c-2-1-hsr1006-759942-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आजादी के लिए 10 साल जेलों में बिताए सेनानी खेम सिंह नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आजादी के लिए 10 साल जेलों में बिताए सेनानी खेम सिंह नागर
विज्ञापन
महान स्वतंत्रता सेनानी पंडिंत छेदालाल मूढ़, के नेतुत्व में 15 जनवरी 1940 को असयोग आन्दोलन में ग
- फोटो : samvad
आजादी की लड़ाई में गांव नगला पदम के लोगों की दीवानगी भी कम न थी। गांव के 10 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी शासन की यातनाएं झेली हैं, आगरा, कानपुर, बनारस और लखनऊ की जेलों में दिन काटे। पत्नी-बच्चों भी जेल गए फिर भी आजादी के प्रति उनका जोश और जज्बा कम नहीं हुआ, इन्ही में एक थे ठाकुर खेम सिंह नागर।
स्वतंत्रता सेनानी एवं कवि ठाकुर खेम सिंह नागर का जन्म गांव नगला पदम में ठाकुर बिहारी सिंह के घर 25 मार्च 1898 को हुआ था, वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई कमल सिंह भी उन्ही की प्रेरणा से आजादी की लड़ाई में शामिल रहे। सरदार भगत सिंह और शादीपुर के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर टोडर सिंह ने खेम सिंह के दिल में देश प्रेम भर दिया था। वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ कवि भी थे और आजादी से ओत-प्रोत गीत लिखना और लोगों को सुनाकर जोश भरना उनका शौक था। वर्ष 1923 से 1946 तक वह आगरा, कानपुर और बनारस की जेलों में रहे।
उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान देश की जेलों में 10 वर्ष से ज्यादा का कारावास भोगा, उनकी पत्नी भूपो देवी भी जेल में रहीं, उनके इकलौते बेटे स्वतंत्रता सेनानी प्रेमकुमार नागर का जन्म भी जेल में हुआ और कई माह जेल में रहे। जिले में एकमात्र उनका ही घर रहा है, जहां से चार लोग आजादी की लड़ाई में शामिल रहे। खेम सिंह नागर का 30 अक्टूबर 1988 को 90 वर्ष की आयु में गांव में ही निधन हुआ, उनके बेटे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम कुमार नागर के दो पुत्रों में सेवानिवृत्त इंजीनियर विनोद कुमार का ढाई वर्ष पहले बीमारी से निधन हो गया था। छोटे पुत्र अजय सिंह अपने बेटे व भतीजे राजकुमार उर्फ राजू के गांव में रहकर आज भी खेती-बाड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने रूस में इलाज कराने भेजा था
स्वतंत्रता सेनानी खेम सिंह नागर को 1972 में आंख और गले में परेशानी हो गई। भारत सरकार को इसकी जानकारी हुई तो सरकारी खर्चे पर उन्हें रूस भेजकर उनका इलाज कराया गया।
पहले कांग्रेसी बाद हो गए कामरेड
खेम सिंह नागर पंडित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस नेता ठाकुर टोडर सिंह के कहने पर वर्ष 1924 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे करीब 12 वर्ष बाद 1936 में उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया था और वह सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गये थे। परिजनों का कहना है कि पंडित नेहरू के मनाने के बाद भी वह नहीं माने। वर्ष 1942 में सोशलिस्ट पार्टी छोड़कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद मरते दम तक कामरेड कहलाए।
खेम सिंह नागर की प्रमुख रचनाएं
वह किसान कवि के नाम से भी प्रसिद्ध थे। उन्होंने वर्ष 1914 से रचनाएं लिखना शुरू किया था। उनकी प्रमुख रचनाओं में धरती के गीत, नल-दमयंती नाटक, शिवाजी, रोशनआरा, कर्तव्य, फांसी का सुहाग, किसान की तकदीर, भीम प्रतिज्ञा, मजदूरन, जन कीर्तन, किसान बारहमासी, क्रांति वाटिका, सरदार भगत सिंह के अलावा झांसी की रानी गीत, दहेज प्रथा, अब्दुल हमीद, राखी की लाज, बंटवारा, पंतनगर, संग्राम आदि प्रमुख हैं। बताते हैं कि वर्ष 1936 में किसानों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के भाषण का बहिष्कार किया था, उस समय खेम सिंह नागर अपनी कविता- ओ मजदूर.. किसान.. बदल दो दुनिया, जग के खेवनहार बदल दो दुनिया.. सुनाने मंच पर पहुंच गए थे।
नगला पदम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
चंडौस। गांव नगला पदम के जिन स्वतंत्रता संग्रामा सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उसमें सबसे पहला नाम ठाकुर खेम सिंह नागर, उनके छोटे भाई कमल सिंह नागर, ठाकुर मेघ सिंह चौहान, प्रेम कुमार नागर का आता है। इनके साथ ही चिंरजीलाल गुप्ता, हुकुम सिंह चौहान, माधो सिंह चौहान, होतीलाल गुप्ता, महिलाओं में भूपो देवी व हरप्यारी देवी शामिल रही हैं।
नगला पदम के सेनानियों में मेघ सिंह चौहान ने भी खूब सहा अंग्रेजों का जुल्म
नगला पदम के स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों में ठाकुर मेघ सिंह चौहान भी जनवरी 1931 से मार्च 19 33 तक करीब 15 माह तक लखनऊ की जेल में रहे, उनकी पत्नी हरप्यारी देवी भी जेल भरो आंदोलन में अलीगढ़ जेल में रहीं। वर्ष 1933 में मेघ सिंह चौहान के जेल से छूटने के बाद भी अंग्रेजी शासन का जुल्म जारी रहा तो वह परिवार सहित बरेली चले गए, जहां बरेली के नवाब के यहां मुनीम के रूप में काम करने लगे लेकिन वर्ष 1935 में वसूली के दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनकी पत्नी हरप्यारी देवी दो बेटे व एक बेटी को लेकर गांव वापस आ गई थीं, जहां पर 1977 में हरप्यारी देवी का निधन हो गया था। आज उनके परपौत्र विनय सिंह चौहान सेना में हैं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।