फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Free travel of sisters started in roadways buses

रक्षाबंधन : रोडवेज बसों में बहनों की मुफ्त यात्रा शुरू, रात 12 बजे से शुरू हुई फ्री सेवा

Wed, 30 Aug 2023 01:57 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 01:57 AM IST
सार

रोडवेज पिछले छह साल से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार में महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस बार शहर में संचालित ई- बस सेवा में भी महिलाएं दो दिन तक निशुल्क सफर तय कर सकेंगी। बस में सफर करने वाली बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य का टिकट भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Free travel of sisters started in roadways buses
गांधी पार्क बस स्टैंड पर रक्षा बंधन को लेकर बस में लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन के लिए भाई-बहनों का एक-दूसरे के घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान उनमें सीटों को लेकर मारामारी देखने को मिली। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर इस साल मंगलवार की रात 12 बजे से अगले 48 घंटे तक रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर कराने की घोषणा की है। रात 12 बजे से बहनों की मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू हो गई। यह सिलसिला 31 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


रोडवेज पिछले छह साल से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार में महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। इस बार शहर में संचालित ई- बस सेवा में भी महिलाएं दो दिन तक निशुल्क सफर तय कर सकेंगी। बस में सफर करने वाली बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य का टिकट भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़-कानपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली, कानपुर के अलावा आगरा, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद समेत कई लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed