मैनेजमेंट कांप्लेक्स को दिए दो मिलियन डॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका से आए एफआई इन्वेस्टमेंट ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ फ्रेंक इस्लाम और उनकी पत्नी डेबी ड्राइसमैन ने सर सैयद हाउस के पास फ्रेंक एंड डेबी इस्लाम मैनेजमेंट कांप्लेक्स की आधारशिला रखी। इसके निर्माण के लिए फ्रेंक इस्लाम ने दो मिलियन यूएस डॉलर की सहायता राशि उपलब्ध कराई है।
इस मौके पर फ्रेंक इस्लाम ने कहा कि इस कांपलेक्स के निर्माण के लिए उन्होंने तथा पत्नी ने जो राशि उपलब्ध कराई वह उनका अपनी मातृ संस्था के प्रति उनके ऊपर कर्ज चुकाने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि सर सैयद ने एक बार जो विश्वविद्यालय को एक बड़े वृक्ष के रूप में विकसित होने का जो सपना देखा था उनके उस सपने को यह कांपलेक्स साकार करेगा।
यह मैनेजमेंट स्कूल भविष्य के बड़े बिजनेस लीडर पैदा करेगा। फ्रेंक इस्लाम ने कहा कि आज वो जो कुछ हैं वह इस संस्था की बदौलत हैं और वह एक विश्वास के साथ आज सबके सामने खड़े हैं।
कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि नए मैनेजमेंट स्कूल का जो सपना देखा था आज वह साकार हो गया है। नए शिक्षा सत्र में मैनेजमेंट की पढ़ाई इसी स्कूल में आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि इस संस्था के पूर्व छात्रों को फ्रेंक इस्लाम से प्रेरणा लेकर अपनी संस्था के विकास के लिए आगे आना चाहिए।
अमेरिका के बोस्टन से आए पूर्व छात्र डॉ. अली रिजवी ने फ्रेंक इस्लम के बारे में परिचित कराया। प्रो. परवेज तालिब ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कांप्लेक्स मौजूद विभाग से तीन गुना बड़ा होगा। मैनेजमेंट फैकल्टी के डीन प्रो. वलीद अंसारी, वीवीसी सैयद अहमद अली, डॉ. नदीम तरीन, अमीर अहमद, रजिस्ट्रार असफर अली खान, वित्त अधिकारी एसएस जावेद अख्तर, डॉ. अब्दुल्ला आदि मौजूद थे।