फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fourth revolution in the field of automation due to digitization: Rajesh Singh

डिजिटलीकरण की बदौलत ऑटोमेशन क्षेत्र में चौथी क्रांति : राजेश सिंह

Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fourth revolution in the field of automation due to digitization: Rajesh Singh
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑटोमेशन एंड इंडस्ट्री विषय पर एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोफकोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के विशेषज्ञ राजेश सिंह और वरिष्ठ अभियंता आकाश गुरु ने संबोधन किया।
विज्ञापन

राजेश सिंह ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग के डिजिटलीकरण की बदौलत हम उत्पाद उत्पादन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के बीच में हैं। यह परिवर्तन इतना सम्मोहक है कि इसको ऑटोमेशन क्षेत्र में चौथी क्रांति का प्रतिनिधित्व करने वाला कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली औद्योगिक क्रांति में पानी और भाप के माध्यम से बड़े पैमाने पर उत्पादन करना शामिल था। दूसरी और तीसरी औद्योगिक क्रांति में बिजली का उपयोग करने वाली असेंबली लाइन शामिल थी। अब चौथी औद्योगिक क्रांति में कंप्यूटर और ऑटोमेशन अपनाने के साथ-साथ डाटा और मशीन लर्निंग शामिल है। आकाश गुरु ने कहा कि प्रोग्राम लॉजिकल कंट्रोलर और मॉनिटरिंग कंट्रोल एंड डाटा एक्टिवेशन कंट्रोल ऑटोमेशन आवश्यक होता जा रहा है। नई उद्योग तकनीक पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है। मैन्युफैक्चरिंग के भीतर व्यावसायिक रूप से इंटरकनेक्टेड सिस्टम के रूप में इनका उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंटरनेट ऑफ थिंग्स के अलावा मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक उद्योगों को सफलता के नए स्तर पर ले जा रही हैं। इन तकनीकों में प्रशिक्षित छात्रों के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी पैदा हो रहे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 308 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम से प्रोफेसर एम मुजम्मिल, मोहम्मद नासिर खान आदि जुड़े रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed