{"_id":"64bd7923f1ce8788970fd1d6","slug":"four-youths-misbehaved-with-a-seven-year-old-innocent-aligarh-news-c-2-1-ali1010-172302-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सात साल के मासूम से चार युवकों ने कुकर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सात साल के मासूम से चार युवकों ने कुकर्म किया
Mon, 24 Jul 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खैर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में सात साल के मासूम को चार युवक फुसलाकर खेत पर ले गए जहां उसके साथ कुकर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
बरका चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार उनका सात वर्षीय पुत्र शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। गांव के ही चार युवक उसे फुसलाकर अपने साथ गांव के पास ही नलकूप में नहाने की बात कहकर खेत में ले गए। वहां चारों ने मासूम के साथ सामूहिक कुकर्म किया। घर में यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
उधर परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे तभी लौट रहे मासूम ने परिवार वालों को सारी बात बता दी। इससे परिजनों के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर सागर, हरिओम, लव और लवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पानी के प्लांट में करंट से मालिक की मौत
खैर। रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव रतनपुर स्थित पानी के प्लांट में करंट लगने से प्लांट मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 55 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र नत्थीलाल निवासी गांव रतनपुर में पानी का प्लांट चलाते थे। बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से वह बेहोश हो गए। परिवार वाले उन्हें कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटे थे। अपने पीछे पत्नी यशोदा देवी सहित तीन बेटे व तीन बेटियों को बिलखता छोड़ गए हैं।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
खैर। सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी करने का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की है। बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उक्त युवक ने तीन साल पहले शादी का झांसा दिया था। तबसे झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार शादी करने के लिए कहने पर तैयार नहीं हुआ तब उसे अपने साथ धोखा होने का अहसास हुआ। 19 जुलाई को वह युवक के गांव पहुंची तो उसने अपने पिता के साथ मिलकर गाली-गलौज की और शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह एसएसपी से मिलकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।