फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four thousand rupees will be lost in firecrackers in five minutes

Diwali: पांच हजार पटाखों की लड़ी, एक बार में पांच मिनट के अंदर चार हजार रुपये स्वाहा

Mon, 28 Oct 2024 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

मोस्ट वांटेड पटाखे के एक पैकेट में तीन प्रकार की आतिशबाजी होगी जो 750 फीट ऊपर जाकर चकाचौंध कर देगी। लॉलीपोप और कोल्ड ड्रिंक स्टाइल में अनार आए है, जिसमें रंग निकलेगा। जमीनचक्र में भी इस बार अलग-अलग रंग निकलेगा। मैजिक पॉप अनार में (सिक्कों के रूप में) चिंगारियां निकलेंगी।

विज्ञापन
Four thousand rupees will be lost in firecrackers in five minutes
आतिशबाजी बाजार में दुकान पर सजी आतिशबाजी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में सजे आतिशबाजी बाजार में इस बार कई ईको फ्रेंडली पटाखे आए हैं, जो प्रदूषण रहित हैं। सबसे अधिक मांग पटाखों की 5000 वाली लड़ियों की है, जिसकी कीमत 4000 रुपये है। पांच मिनट में ही यह पटाखे स्वाहा हो जाएंगे। 

विज्ञापन


फैक्टरीमेड, चीन निर्मित व देसी आतिशबाजी पर महंगाई का असर भी दिखाई दे रहा है। इनकी कीमतों में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। शासन की ओर से चीन में निर्मित आतिशबाजी की बिक्री पर रोक है, लेकिन आतिशबाजी बाजार में इनकी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


ईको फ्रेंडली पटाखों की धूम
ईको फ्रेंडली पटाखे बाजार में आए हैं। इसमें भारत टैंक, चाॅकलेट, हैलीकाॅप्टर, फोटो फ्लैश, टाॅवर अनार, रेलवे सिग्नल अनार, कलर चेंजिंग बटर फ्लाई, कोठी, फुलझड़ी, मैजिक विप क्रेकलिंग आदि प्रमुख हैं। कलर चेंजिंग बटर फ्लाई चार रंग बिखेरेगी। रिंगकेक गन में विशेष प्रकार की टिकड़ी लगेगी, जो बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसकी खासियत यह है कि यह एक साथ छह राउंड तक फायर कर सकती है। फुलझड़ियां भी ईको फ्रेंडली आईं हैं, इनमें से कलर निकलेगा। इस दौरान धुआं नहीं होगा। साथ ही क्लटर- 64 पटाखा 64 बार फूटेगा। जिसके जमीन से 450 फीट ऊपर जाकर फूटने के साथ ही रंग- बिरंगी आतिशबाजी होगी। 3000 हजार रुपये की कीमत वाले 240 स्काई शाॅट की भी ग्राहकों में खासी मांग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे
मोस्ट वांटेड पटाखे के एक पैकेट में तीन प्रकार की आतिशबाजी होगी जो 750 फीट ऊपर जाकर चकाचौंध कर देगी। लॉलीपोप और कोल्ड ड्रिंक स्टाइल में अनार आए है, जिसमें रंग निकलेगा। जमीनचक्र में भी इस बार अलग-अलग रंग निकलेगा। मैजिक पॉप अनार में (सिक्कों के रूप में) चिंगारियां निकलेंगी। विशेष अनार कलर कोठी आई है, जो 22 फीट ऊंचाई तक जाएगी। 45 सेकंड तक रंग बिखेरेगी। मिसाइल 12 शॉट का पटाखा हैं, जो मिसाइल की तरह आवाज करता हुआ आसमान में गरजेगा। ईको फ्रेंडली पॉपकार्न चलाने पर रंग-बिरंगे पॉपकार्न चमकते हुए निकलते हैं। 


कलरफुल लट्टू घूमते हुए दिखाई देंगे। फ्लाईविल पटाखा कई फीट ऊंचाई पर जाकर गोल घूमता हुआ रोशनी बिखेरेगा। वंडर पोप अनार से स्टार बनेंगे। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि ये सभी पटाखे एवं अनार कम आवाज वाले हैं, लेकिन रंग व रोशनी ज्यादा बिखेरेंगे। सभी ईको फ्रेंडली हैं। रेम्बों कैंडल पेंसिल में सतरंगी छटा होगी। डबल मेस्टिका अनार आवाज करेगा और सितारे निकलेंगे। सायरन वाले अनार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed