फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four people tried to Kidnap a 14 years old Aligarh boy while going tution

अलीगढ़: छात्र की हिम्मत के आगे पस्त हुए अपहरणकर्ताओं के मंसूबे, अपहरण की साजिश नाकाम

Mon, 22 Jul 2019 08:45 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 22 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Four people tried to Kidnap a 14 years old Aligarh boy while going tution
राघवेंद्र - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ के जट्टारी कस्बे में बीच बाजार में कुछ युवकों ने दिनदहाड़े एक छात्र का अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि, जिस बच्चे के अपहरण की कोशिश की गई उसके साहस के सामने बदमाशों की साजिश नाकाम रही, लेकिन इलाके में डर का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


अजीत नगर मोहल्ले के रहने वाले लोकेंद्र सिंह का बेटा और भाजपा नेता का भांजा राघवेंद्र जट्टारी श्रीजी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। सोमवार शाम लगभग चार बजे वह उसरह रोड पर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इसी समय अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


राघवेंद्र ने बताया कि जब वह ट्यूशन के लिए जा रहा था, तो चार युवक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर उसके पीछे चल रहे थे। मौकै देख कर दो युवक गाड़ी से उतरे और छात्र का बाल पकड़ कर उसके मुंह पर रूमाल लगा दिया और हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में डालने लगे। छात्र ने साहस दिखा कर किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और भागने लगा, लेकिन उन लोगों ने दोबारा उसका हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने फिर से अपना हाथ छुड़ाया और दौड़कर बाजार में घुस गया। दुकानदारों के बीच पहुंच जाने के कारण अपहरणकर्ता उसे कुछ नहीं कर पाए और छात्र की जान बच गई। बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी तो वे पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed