फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four people injured as car overturns on GT Road

Aligarh: जीटी रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो महिलाओं सहित चार लोग घायल

Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
सार

अलीगढ़ के जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सड़क किनारे पलट गई। इससे कार क्षतिगग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Four people injured as car overturns on GT Road
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 जनवरी की शाम जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। खबर पाकर पहुंचे परिवार वालों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना सिकंदराराऊ के गांव टीकरी कला निवासी रवि दीक्षित 26 जनवरी की शाम अपने परिवार के साथ कार से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


इससे कार क्षतिगग्रस्त हो गई। हादसे में रवि दीक्षित सहित अभिषेक, अंजली व बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही अकराबाद निवासी रिश्तेदार पहुंच गए। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कराकर जिला अस्पताल ले गए। वहां भर्ती कर घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed