{"_id":"626c3d7d576fda1a9528e0f4","slug":"four-ministers-will-know-the-reality-of-development-and-law-and-order-city-office-news-ali2904337161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : चार मंत्री जानेंगे विकास और कानून व्यवस्था की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : चार मंत्री जानेंगे विकास और कानून व्यवस्था की हकीकत
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण असीम अरुण, राज्य मंत्री जल शक्ति रामकेश निषाद तीन दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ आएंगे। जबकि शुक्रवार को ही राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि आ चुके हैं। वे कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह साढ़े दस बजे से जिले में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के साथ ही ग्राम चौपाल, गेहूं क्रय केंद्र, जिले की दो बड़ी परियोजनाओं, गो-आश्रय स्थल, प्रधानमंत्री आवास एवं नगर निगम के किसी एक वार्ड का भी निरीक्षण करने जाएंगे।
डीएम-सीडीओ ने किया निरीक्षण
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के जिले में दौरे को लेकर विभागीय अफसरों में खलबली मची हुई है। शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. व सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने धनीपुर ब्लॉक के गांव भूड़ा किशनगढ़ी में पहुंचकर विकास कार्यों से जुड़ी खामियों को दूर करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर अफसरों ने कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।