{"_id":"586965a94f1c1b047feecd29","slug":"four-killed-in-truck-parked-suv-entered-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो चार की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो चार की मौत, दो घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष पर बेलगाम रफ्तार चार जिंदगियों को निगल गई। रविवार तड़के करीब पौने तीन बजे बजे छर्रा-अतरौली मार्ग पर गांव तेवथू-कल्याणनगर के बीच सड़क पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो कार पीछे से घुस गई। इसमें छर्रा के गांव रुखाला निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
थाना छर्रा के गांव रुखाला निवासी महाराज सिंह (28) पुत्र जालिम सिंह नोएडा में बिल्डिंग में लेंटर का जाल बांधने की ठेकेदारी करता था। दीपावली पर महाराज सिंह के साथ उसका बड़ा भाई देवेश (32), रुखाला निवासी श्रीनिवास पुत्र रामदयाल, लोकेश पुत्र दीपचंद व दुष्यंत उर्फ भोले पुत्र हुकुम सिंह निवासी खिजनपुर थाना सिकंदराराऊ भी नोएडा गए थे। नव वर्ष पर यह लोग स्कार्पियो कार से गांव लौट रहे थे। कार श्रीनिवास निवासी नोएडा चला रहा था।
गांव कल्याणनगर-तेवथू के बीच सीमेंट से लदा एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर ही खड़ा था। तेज रफ्तार स्कर्पियो पीछे से इस खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखचे उड़ गए। कार बुरी तरह से ट्रक में फंस गई। कोई भी बाहर नहीं निकल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में महाराज सिंह, देवेश, श्रीनिवास निवासी रुखाला व दुष्यंत निवासी खिजनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक श्रीनिवास भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। कोतवाल के मुताबिक ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक फरार है।