फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four bogies of coal-laden goods train derailed

अलीगढ़ : कोयला से लदी मालगाड़ी की चार बोगी पटरी से उतरी

Mon, 09 May 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four bogies of coal-laden goods train derailed
हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना की 250 मेगावाट यूनिट में रविवार को शंटिंग के दौरान कोयला से लदी मालगाड़ी की चार बोगी पटरी से उतर गईं। हादसे के चलते यूनिट में होने वाली कोयले की सप्लाई करीब ढाई घंटे बाधित रही। हालांकि, प्रबंधन ने रेलवे ट्रैक को सुचारू करा दिया। मालगाड़ी की बोगियों के पटरी से उतरने की एक महीने में यह चौथी घटना है।
विज्ञापन

घटनाक्रम सुबह 11 बजे का है। कोयला लेकर तापीय परियोजना की 250 मेगावाट की पुरानी यूनिट पहुंची मालगाड़ी से कोयले की रैक खाली करने के लिए शंटिंग चल रही थी। तभी मालगाड़ी की चार बोगी पटरी से उतर गईं। इससे वहां खलबली मच गई। इससे 250 मेगावाट एवं 660 मेगावाट की दोनों ही यूनिटों में कोयला की आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। इस पर परियोजना के कोल यार्ड डिवीजन के अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने चारों बोगियों को कड़ी मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाया। इसके बाद रेलवे ट्रैक सुचारू हो सका। कोल यार्ड के अधिशासी अभियंता उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed