फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four arrest in MBA Entrance Paper Leak matter of AMU

एएमयू में एमबीए एंट्रेंस पेपर आउट कराने के मामले में बसपा नेता समेत चार गिरफ्तार

Mon, 27 May 2019 05:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 27 May 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Four arrest in MBA Entrance Paper Leak matter of AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की एमबीए प्रवेश परीक्षा का पेपर रविवार को परीक्षा शुरू होने के साथ ही आउट हो गया और उसके प्रश्नों के उत्तरों की पर्चियां भी केंद्र अंदर पहुंच गईं। जब यह जानकारी ड्यूटी में लगे स्टाफ को लगी तो एएमयू इंतजामिया में खलबली मच गई। तुरंत पुलिस की मदद ली गई। देर शाम पुलिस ने इस रैकेट के सरगना बसपा नेता फिरोज आलम सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिरोज अलीगढ़ के मेयर मो. फुरकान का करीबी है। गिरफ्तार हुए लोगों में एक पूर्व छात्र और दो एएमयू कर्मी शामिल हैं। उम्मीद है कि सोमवार को पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें सॉल्वरों व रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में देर रात तक दबिश अभियान छेड़े हुए थीं। इधर, एएमयू इंतजामिया की ओर से इस मामले में तहरीर दे दी गई है। वहीं एएमयू की ओर से एमबीए की प्रवेश परीक्षा रद्द करने के भी संकेत मिल रहे हैं। इधर, इस खबर पर एएमयू छात्रों की ओर से गिरफ्तार छात्रों की सिफारिशों का दौर भी शुरू हुआ, मगर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें टरका दिया। साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शहर से बाहर गोपनीय स्थान पर भेज दिया। पुलिस ने फिरोज आलम की कार भी कस्टडी में ले ली है।
विज्ञापन


एएमयू में रविवार को बीटेकव एमबीए, एमबीए (आईबी) व एमबीए (इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस) की प्रवेश परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक हुई। घटनाक्रम फैकल्टी ऑफ आर्ट्स व सोशल साइंस का है। जहां 11.45 बजे परीक्षा स्टाफ ने अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या और उनके अनुसार पेपरों का मिलान किया तो उसमें सेंटर कोड-160 के कक्ष संख्या एफ-ए-05 में एक पेपर कम था। इस पर परीक्षा अधीक्षक प्रो. इफ्फत असगर व असिस्टेंट प्रो. आदम मलिक खान ने खोजबीन शुरू की तो पेपर एएमयू से बाहर जाने की बात सामने आई। इसके बाद एएमयू इंतजामिया के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें गोपनीय स्थान पर ले जाकर देर रात तक पूछताछ चल रही थी। वहीं पुलिस की टीमों ने सॉल्वरों व गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में मेडिकल कॉलेज रोड के अहमद अपार्टमेंट, लालडिग्गी रोड के अब्दुल्ला अपार्टमेंट, शमशाद मार्केट आदि स्थानों पर दबिश दी। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार एएमयू का एमबीए का पेपर आउट कराकर उसे हल कर अंदर भेजा गया था। मामले में तहरीर भी मिल गई है और चार लोग हिरासत में हैं। कुछ लोगों का पकड़ा जाना बाकी है। पकड़े गए लोगों में बसपा नेता फिरोज आलम उर्फ राजा, एक पूर्व छात्र हैदर व दो एएमयू कर्मचारी तारिक खान व मो. इरशाद शामिल हैं। इन पर देर रात मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।

एएमयू में पेपर आउट होने के मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ व रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। -आकाश कुलहरि एसएसपी

एमबीए की प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने की सूचना मिलने के बाद परीक्षा अधीक्षक की ओर से एएमयूकर्मी तारिक खान, मो. इरशाद के अलावा फिरोज आलम उर्फ राजा व हैदर के खिलाफ तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। बाद में समीक्षा के आधार पर परीक्षा रद्द करने पर निर्णय लिया जाएगा। -अब्दुल हमीद, रजिस्ट्रार, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed