फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former Secretary Huzaifa Amir Rashidi expelled for 5 years From Aligarh Muslim University

एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर रशादी पांच साल के लिए निष्कासित

Sun, 04 Aug 2019 01:17 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 04 Aug 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former Secretary Huzaifa Amir Rashidi expelled for 5 years From Aligarh Muslim University
हुजैफा आमिर रशादी - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कुलपति ऑफिस में तालाबंदी, शिक्षक-कर्मचारियों से अभद्रता और तोड़फोड़ के मामले में शनिवार को एएमयू छात्रसंघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर रशादी को यूनिवर्सिटी से पांच साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बुधवार को इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सूफियान को पहले ही यूनिवर्सिटी से पांच साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है। दोनों पूर्व पदाधिकारी विभिन्न धाराओं में अलीगढ़ की जेल में हैं। हुजैफा उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशादी के बेटे हैं।

विज्ञापन


29 जुलाई को छात्र नेताओं ने कई मामलों को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला लगा दिया था। इस मामले में छात्र संघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर सहित तीन अन्य और अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्लाह खान ने 31 जुलाई को हुजैफा को कारण बताओ नोटिस दिया।
विज्ञापन


डीएसडब्लू के साथ अभद्रता के मामले में पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सूफियान सहित दो छात्रों को एएमयू प्रशासन ने निलंबित कर दिया। कारण बताओ नोटिस और निलंबन के बाद एएमयू में माहौल गरमाने लगा। 31 जुलाई की शाम मौलाना आजाद लाइब्रेरी परिसर स्थित कैंटीन में छात्र नेताओं ने जनरल बॉडी मीटिंग कर कुलपति से बातचीत करने 30-35 छात्रों के साथ वह कुलपति और रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच गए, लेकिन कुलपति अलीगढ़ से बाहर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हथियारों के साथ पहुंचे छात्र नेताओं ने कुलपति ऑफिस के कर्मचारियों को जबरन बाहर निकाल दिया और गेट पर ताला डाल दिया। कुलपति ऑफिस और रजिस्ट्रार ऑफिस को बंद कराने के बाद छात्र वहां से चुंगी गेट पहुंचे और उसे बंद कराकर प्रदर्शन करने लगे। देर रात तक चुंगी गेट बंद रहा।


कुलपति ऑफिस के कर्मचारियों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारी कार्रवाई के मूड में आ गए। देर रात उच्चस्तरीय बैठक के बाद हमजा सूफियान को यूनिवर्सिटी से और साल के लिए निष्कासित कर दिया। शनिवार को प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्लाह खान ने छात्रसंघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर रशादी को और साल के लिए यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed