{"_id":"61323e6d8ebc3e885f25b2de","slug":"former-mp-chaudhary-bijendra-singh-said-kisan-rally-will-prove-to-be-last-nail-in-bjp-coffin-have-to-unite","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पूर्व सांसद बोले: भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी किसान रैली, सभी को होना होगा एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पूर्व सांसद बोले: भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी किसान रैली, सभी को होना होगा एकजुट
Fri, 03 Sep 2021 08:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:55 PM IST
सार
चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा एक वर्ष से किसान आंदोलन चल रहा है। इसमें 400 किसान शहीद हो गए। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से दो शब्द भी श्रद्धा और सहानुभूति के किसानों के प्रति नहीं कहे गए हैं। यह सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि 5 सितंबर को किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के गांव में होने वाली किसान रैली भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा एक वर्ष से किसान आंदोलन चल रहा है। इसमें 400 किसान शहीद हो गए। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से दो शब्द भी श्रद्धा और सहानुभूति के किसानों के प्रति नहीं कहे गए हैं। यह सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज खाद्य वस्तुओं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, मालभाड़ा, कीटनाशक में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। यह किसान रैली सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज बन कर देश में नई लहर पैदा करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसान और मजदूरों में अंतर करके आंदोलन को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन उनका यह षड्यंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता और देश के हित के लिए सभी को दलीय राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ा होना होगा। तभी इस देश का विकास संभव हो सकेगा।