फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA Sanjeev Raja died of brain hemorrhage

Aligarh News: ब्रेन हेमरेज से हुई थी पूर्व विधायक संजीव राजा की मौत, उठावनी में आ रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
सार

पूर्व विधायक संजीव राजा के देहांत  पर उनकी उठावनी 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे से चार बजे के मध्य कैलाश फार्मस हाउस आगरा रोड पर होंगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Former MLA Sanjeev Raja died of brain hemorrhage
दिवंगत संजीव राजा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक संजीव राजा के अचानक देहांत की खबर पर समर्थक, परिचित, मित्र व पार्टी के लोग हैरान हैं। लोग सहज विश्वास नहीं कर पा रहे कि आखिर ये क्या हुआ। रविवार को उनके आवास पर संवेदना जताने और श्रद्धासुमन अर्पित करने आने वालों का तांता लगा रहा। इधर, सोमवार को उठावनी का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का आना तय है और भी कई वीवीआईपी के आने संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ब्रेन हेमरेज से माना गया मौत का कारण
पूर्व विधायक संजीव राजा कई दिन से अस्वस्थ थे। शुक्रवार रात उनकी अचानक तबियत बिगड़ी। मध्य रात्रि वे बिस्तर पर सोते समय घबराते हुए अचानक नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डा.ईश्वर देवी बत्रा बताती हैं कि उनके साथ उनके कुछ पारिवारिक डॉक्टर भी आए थे। उन्हें यहां अंतिम अवस्था में ही लाया गया था। मगर जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अब पूर्व विधयाक नहीं रहे। चूंकि उनकी नाक से खून बहता पाया गया। इससे पहले जो उन्हें लक्षण थे, उसके अनुसार उनकी मौत का कारण ब्रेन हेमरेज ही माना गया है।
विज्ञापन


जब ताले से निकलवाई गई ईसीजी मशीन
रात में जब जिला अस्पताल में पूर्व विधायक के दिल की जांच के लिए ईसीजी जांच की आवश्यकता महसूस हुई तो इमरजेंसी में ईसीजी मशीन उपलब्ध नहीं थी। इस पर तत्काल सीएमएस द्वारा ताले से ईसीजी मशीन निकलवाई गई। इसके बाद जांच हुई। मगर उस समय तक पूर्व विधायक का देहांत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश फार्मस हाउस में होगी उठावनी
परिवार के अनुसार पूर्व विधायक संजीव राजा के देहांत  पर उनकी उठावनी आज सोमवार को दोपहर तीन बजे से चार बजे के मध्य कैलाश फार्मस हाउस आगरा रोड पर होंगी। इधर, अब तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यक्रम आ गया है। इसके अलावा अन्य कई वीवीआईपी, आसपास के जनपदों के मंत्री आदि शामिल होंगे। पार्टी के तमाम वरिष्ठ व दिग्गज नेताओं ने रविवार को भी मोबाइल पर परिवार से वार्ता कर संवेदना व्यक्त की है। इनमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आदि शामिल हैं।

विधायक धर्मपत्नी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं
पूर्व विधायक पति के देहांत के बाद विधायक धर्मपत्नी मुक्ता संजीव राजा के स्वास्थ्य में अभी सुधार नहीं हो रहा है। वह लगातार बदहवास होने के कारण बीमार पड़ जा रही हैं। इसलिए घर पर ही उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है। कमोबेश यही स्थिति पूर्व विधायक की मां सरोज देवी की है। बुजुर्ग मां का भी हाल बेहाल है।


संवेदना जताने पहुंचे यह लोग
पूर्व विधायक आवास पर रविवार को एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक मुकुुल उपाध्याय, विधायक अनिल पाराशर, मीना कुमारी, श्याम नंदन सिंह, दिनेश उपाध्याय, पूर्व विधयाक अतुल कुमार, विधायक देवेंद्र लोधी, राजेंद्र वाष्र्णेय चीफ, डीजीसी जितेंद्र सिंह सिंह, प्रमेंद्र जैन, तरुण वर्मा, रघुवंश शर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल रेनू शर्मा आदि तमाम लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed