फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA Sanjeev Raja appeared in court, got bail

पूर्व विधायक संजीव राजा कोर्ट में हाजिर, मिली जमानत

Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

इसी तरह दूसरा मुकदमा सासनी गेट का 1993 का है, जिसमें पिछली तारीखों पर हाजिर न होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।उसमें उनके अधिवक्ता ने इसी न्यायालय में वारंट रिकॉल करने संबंधी अर्जी दी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस तरह दोनों मुकदमों में उन्हें जमानत के बाद भेजा गया। एसीजेएम प्रथम चौ. संदीप सिंह विशेष न्यायाधीश एमपी\/एमएलए की अदालत से इन दोनों मुकदमों में गवाहों के वारंट जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Former MLA Sanjeev Raja appeared in court, got bail

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक संजीव राजा ने सोमवार को एमपी/एमएलए मामलों की निचली अदालत एसीजेएम प्रथम चौ. संदीप सिंह के यहां हाजिर होकर आत्म समर्पण किया। हालांकि न्यायालय ने अधिवक्ता की ओर से दी गई जमानत अर्जी स्वीकारते हुए पूर्व विधायक को जमानत दे दी।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया बन्नादेवी थाने के मुकदमे में अपनाई गई, जिसमें उनके साथ दूसरे विधायक अनिल पाराशर भी आरोपी हैं। वे भी सोमवार को नियत तारीख पर हाजिर हुए। इसके अलावा, सासनी गेट के एक अन्य मुकदमे में संजीव राजा ने इसी न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट हाजिर होकर रिकॉल कराए हैं।
विज्ञापन

एसीजेएम प्रथम चौ. संदीप सिंह विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए की अदालत में पूर्व विधायक संजीव राजा के कई मुकदमे विचाराधीन हैं। इनमें एक मुकदमा बन्नादेवी थाने का वर्ष 2007 का है, जिसमें कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर भी आरोपी हैं। संजीव राजा इस मुकदमे में लगातार गैर हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उनके गैर जमानती वारंट जारी थे। सोमवार को न्यायालय में हाजिर होकर उन्होंने अधिवक्ता के जरिये जमानत अर्जी दायर की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। साथ ही, संजीव राजा के हाजिर होने पर इस मुकदमे में आरोप भी तय किया गया। इसी तरह दूसरा मुकदमा सासनी गेट का 1993 का है, जिसमें पिछली तारीखों पर हाजिर न होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
उसमें उनके अधिवक्ता ने इसी न्यायालय में वारंट रिकॉल करने संबंधी अर्जी दी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस तरह दोनों मुकदमों में उन्हें जमानत के बाद भेजा गया। अब इनके जल्द ट्रायल शुरू होंगे। इस प्रक्रिया की पुष्टि उनके अधिवक्ता शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीन गुप्ता ने की है।

पूर्व सांसद के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गवाहों के वारंट जारी
पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के खिलाफ गभाना में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमों में भी सोमवार को तारीख नियत थी। एसीजेएम प्रथम चौ. संदीप सिंह विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए की अदालत से इन दोनों मुकदमों में गवाहों के वारंट जारी किए गए हैं। इनमें एक मुकदमे में प्रथम गवाह वादी के खिलाफ व दूसरे मुकदमे में द्वितीय गवाह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed