Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA nephew gets life imprisonment and son gets 10 years imprisonment

अलीगढ़: 19 साल बाद आया फैसला, पूर्व विधायक के भतीजे को उम्रकैद और बेटे को दस साल का कारावास, तीन बरी

Sun, 22 Nov 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Nov 2026 10:41 AM IST
सार

अलीगढ़ में 19 साल पुराने नाहर सिंह हत्याकांड में फैसला आ गया। सिकंदराराऊ के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे मोहकम सिंह और तनुज उर्फ राजेश को उम्रकैद तथा सतीश और सुभाष को दस साल सश्रम कारावास की सजा मिली है।

विज्ञापन
Former MLA nephew gets life imprisonment and son gets 10 years imprisonment
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवी नगला गांव में 19 साल पहले खूनी संघर्ष में नाहर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश तोष कुमार शर्मा की अदालत ने शनिवार को इस केस में सिकंदराऊ के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे मोहकम सिंह को हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद और बेटे सतीश को जानलेवा हमले में दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 42 बीघा जमीन और वर्चस्व को लेकर हुई इस घटना में तनुज उर्फ राजेश निवासी सरोज नगर को भी उम्रकैद और सुभाष को जानलेवा हमले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। तीन आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी किया गया है।

विज्ञापन


एडीजीसी जीतू वार्ष्णेय ने बताया कि शहर से सटे देवी नगला गांव में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर तत्कालीन विधायक अमर सिंह यादव और नाहर सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। वारदात से करीब 12 साल पहले नाहर सिंह पक्ष ने 42 बीघा जमीन का इकरारनामा और तीन बीघा जमीन का मुख्तारनामा नरेंद्र शर्मा के नाम किया था। आरोप था कि नरेंद्र शर्मा ने तय रकम का पूरा भुगतान नहीं किया और तय सीमा से अधिक जमीन अन्य लोगों को बेच दी। इसमें तत्कालीन विधायक के बेटे सतीश और उनके परिवार से जुड़े लोगों को बेचे गए प्लॉट भी शामिल थे।
विज्ञापन


4 जनवरी 2007 को सुबह सतीश और तनुज विवादित जमीन पर बाउंड्री के लिए नींव खुदवा रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हुआ। ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर नाहर सिंह की हत्या कर दी गई। इसमें कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में नाहर सिंह के भाई राय सिंह की तहरीर पर क्वार्सी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अगले दिन दूसरे पक्ष ने भी क्रॉस केस दर्ज कराया था। इसमें प्रीतम और मोहकम को गोली व छर्रे लगने से घायल होने का आरोप लगाया गया था। बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि घटना की शुरुआत सतीश पर हमले से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Former MLA nephew gets life imprisonment and son gets 10 years imprisonment
एडीजीसी जीतू वार्ष्णेय - फोटो : स्वय

11 गवाहों ने दर्ज कराए बयान
अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए। इन्होंने बयान दर्ज कराए। अदालत ने गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों का परीक्षण और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि सभी आरोपियों को एक साथ हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता और प्रत्येक की भूमिका व साक्ष्यों को अलग-अलग देखा जाना आवश्यक है। आरोप साबित न होने पर अदालत ने पूर्व विधायक के बेटे विजेंद्र के साथ ओंकार और नरेंद्र शर्मा को अदालत ने बरी कर दिया।

1.70 लाख का अर्थदंड, आधी राशि मृतक की पत्नी को मिलेगी
न्यायाधीश तोष कुमार शर्मा की अदालत ने चार दोषियों पर लगाया 1.70 लाख का अर्थदंड भी लगाया है। मोहकम सिंह पर 50 हजार, सतीश पर 35 हजार, तनुज उर्फ राजेश पर 50 हजार और सुभाष पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इसमें से आधी राशि मृतक की पत्नी को देने का आदेश दिया गया है। फैसले के दौरान काफी लोग मौजूद रहे। एहतियातन कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात रही। फैसले के बाद चारों दोषियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed