{"_id":"5e82e54c8ebc3e6fa8749f43","slug":"forgotten-fear-of-corona-shopping-for-pooja-materials175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : कोरोना का डर भूल हुई पूजा सामग्री की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : कोरोना का डर भूल हुई पूजा सामग्री की खरीदारी
Tue, 31 Mar 2020 03:32 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
नौरंगाबाद स्थित नव दुर्गा मंदिर के पास सब्जी खरीदने के लिए पहुंची लोगों की भीड़।
- फोटो : AMAR UJALA
नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालु कोरोना का भय भुलाकर शहर के विभिन्न बाजारों में फल, सब्जी और पूजा का सामान खरीदने के लिए निकले। कई जगह पर तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
नवरात्र में अष्टमी और नवमी के दिन विशेष पूजा की मान्यता है। लॉकडाउन में सुबह सात से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने अष्टमी व नवमी की विशेष पूजा और कन्या लांगुराओं को जिमाने के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
इसके अलावा पूजन सामग्री, फल, सब्जी खरीदने के लिए लोग रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड पर निकले और ठेले खोमचे पर पहुंचकर खरीदारी की। कई जगह पर मुनासिब दरों के चलते भीड़ भी रही।
विज्ञापन