{"_id":"62be00d327a2751ba86d1425","slug":"forest-department-set-up-control-room-for-plantation-city-office-news-ali2950786110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के लिए वन विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के लिए वन विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में वन महोत्सव कार्यक्रम में रिकॉर्ड 54.19 लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक गांव में भी स्मृति वन की स्थापना होगी, जहां एक ही स्थान पर 75 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि का चयन कर लिया गया है। अभियान की सफलता के लिए वन विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पौधों की क्यूआर कोड के साथ ही जिओ टैगिंग की जाएगी।
डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जुलाई में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण होगा। शासन ने विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि गांवों में स्मृति वन की स्थापना की जा रही है। इसमें जिले की 867 ग्राम पंचायतों में हर गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे। गंगा नदी के किनारे स्थित जमीन व तालाबों को चिह्नित कर वहां सघन पौधरोपण किया जाएगा। विभिन्न विभागों को जिम्मेेदारी सौंप दी गई है। सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान में सहयोग मांगा जा रहा है।
ये है पौधरोपण का विभागीय लक्ष्य
वन विभाग -19,90,026, पर्यावरण विभाग - 221158, ग्राम्य, राजस्व व पंचायतीराज विभाग- 2368940, आवास विभाग - 9800, औद्योगिक विकास - 5180, लोक निर्माण विभाग- 14840, नगर विकास विभाग - 30800, जल शक्ति विभाग- 14840, कृषि विभाग - 370660, पशुपालन विभाग - 8260, सहकारिता विभाग - 8680, उद्योग विभाग - 11480, ऊर्जा विभाग - 6720, माध्यमिक शिक्षा विभाग - 4400, बेसिक शिक्षा विभाग - 4400, प्राविधिक शिक्षा विभाग- 7840, उच्च शिक्षा विभाग - 29680, स्वास्थ्य विभाग - 13300, परिवहन विभाग - 4480, रेलवे -27160, उद्यान विभाग - 242276, गृह एवं रक्षा विभाग - 19600।