{"_id":"66bdbac8ebf1558081082d97","slug":"flag-hoisting-salute-in-police-line-on-independence-day-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर दी गई सलामी, पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर दी गई सलामी, पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित
Thu, 15 Aug 2024 01:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:52 PM IST
सार
अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर सलामी दी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेडल लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में संबोधित करते एसएसपी संजीव सुमन
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
78वें स्वतंत्रता दिवस पर अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन, क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक यूपी लखनऊ के डीजी प्रशंसा चिन्ह रजत पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह हेतु चयनित पुलिसकर्मियों को मेडल लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि सभी नागरिकों, आमजनों की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा करना एवं पीड़ित, असहाय, जरूरतमंदों की सहायता करना ही अपने कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हें मिले पदक
डीजीपी स्तर से सराहनीय सेवाओं के लिए जिला पुलिस में तैनात एचसीपी विनोद कुमार, करतार सिंह, सिपाही सुरेश को पदक मिला है। शौर्य के लिए एएसपी आईपीएस अमृत जैन, एसआई सर्विलांस प्रभारी संदीप कुमार, नौशाद अली व एचसीपी सचिन को सिल्वर पदक दिया गया है। एएसपी अमृत जैन को प्रतापगढ़ में बैंक घोटाले में खुलासा करने पर यह पदक मिला है।
इसके अलावा, गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इंस्पेक्टर रामकुंवर, एसआई राजवीर सिंह, भूरी सिंह, भीम सिंह, अफजल अहमद, हरिओम, विनोद, एचसीपी रामनिवास, मानिक, मो.हनीफ, नाहर सिंह, गुलाब सिंह, देवेंद्रपाल, अरविंद, राजपाल, मो. जमील को पदक दिया गया है। वहीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीएसी 38 के सिपाही राजीव, रंजीत, नूर आलम, परवेज, मलखान, उदयराज, ललित, त्रिलोचन गौतम, मनोज, अभिनव सहित 12 कर्मियों को पदक दिया गया है। जेल स्टाफ में डिप्टी जेलर प्रिय कुमार मिश्र, हेड वार्डर रामेंद्र सिंह को स्वर्ण पदक व वार्डर आशीष दुबे को भी सिल्वर पदक मिला है। ये पदक इन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए दिए गए हैं।