{"_id":"665517802ac497a7af035828","slug":"five-lakh-rupees-looted-from-dairy-operators-son-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101399-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेयरी संचालक के बेटे से पांच लाख रुपये लूटे, पुलिस को घटना लग रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेयरी संचालक के बेटे से पांच लाख रुपये लूटे, पुलिस को घटना लग रही संदिग्ध
Tue, 28 May 2024 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 28 May 2024 05:00 AM IST
सार
स्विफ्ट सवार दो व्यक्ति व एक महिला उनकी डेयरी पर पहुंचे। उन्होंने दूध का पैकेट और अन्य सामान खरीदकर पांच सौ रुपये का नोट दिया। इसी बीच डेयरी संचालक का बेटा घर से पांच लाख रुपये लेकर निकला। स्विफ्ट सवार महिला ने सतीश से छुट्टे रुपये मांगे, तभी उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने सतीश के हाथ से रुपये छीने और तीनों कार में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
लूटेरा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
27 मई को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मई में डेयरी संचालक के बेटे से स्विफ्ट सवार बदमाश पांच लाख रुपये लूटकर भाग निकलेे। पीड़ित ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान मथुरा रोड पर एक ऑटो की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
मई निवासी अशोक का गांव में दूध डेयरी का कारोबार है। 27 मई को दिन में करीब साढ़े तीन बजे स्विफ्ट सवार दो व्यक्ति व एक महिला उनकी डेयरी पर पहुंचे। उन्होंने दूध का पैकेट और अन्य सामान खरीदकर पांच सौ रुपये का नोट दिया। इसी बीच डेयरी संचालक का बेटा सतीश घर से पांच लाख रुपये लेकर निकला। स्विफ्ट सवार महिला ने सतीश से छुट्टे रुपये मांगे, तभी उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने सतीश के हाथ से रुपये छीने और तीनों कार में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने पित और भाई को लूट की सूचना देने के साथ बाइक से बदमाशों का पीछा शुरू किया। इसी बीच मथुरा के राया क्षेत्र के गांव पिरसुआ के समीप ऑटो से टकराकर वह घायल हो गया। उपचार के बाद शाम के समय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके पर पुलिस टीम जांच में जुटी है। जैसी गाड़ी के संबंध में बताया जा रहा है ऐसी गाड़ी सीसीटीवी में नजर नहीं आई। सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -पलाश बंसल, एसपी ग्रामीण।