फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   five feet gourd

गजब: पांच फीट की लौकी देेख कर रह गए सब दंग, यहां पर उगाया गया है इसे

Fri, 06 Oct 2023 01:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 01:13 AM IST
सार

कुलपति ने लौकी की लंबाई व चौड़ाई की नाप कराई। एक लौकी की लंबाई चार फुट आठ इंच है और मोटाई करीब नौ इंच है। अभी और लंबाई बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
five feet gourd
5 फीट की लौकी देखते कुलपति प्रो. पीके दशोरा - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा नरेंद्र शिवानी प्रजाति की करीब पांच फीट की लौकी उगाई गई है। प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने लौकी के ऐसे बीज तैयार किए हैं। इसकी पैदावार से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार के साथ लौकी का अवलोकन किया।

विज्ञापन


कुलपति ने लौकी की लंबाई व चौड़ाई की नाप कराई। एक लौकी की लंबाई चार फुट आठ इंच है और मोटाई करीब नौ इंच है। अभी और लंबाई बढ़ने की संभावना है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में यह लौकी किसानों को जागरूक करने एवं शुद्ध बीज तैयार करने के लिए उगाई जा रही है। कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय किसानों को जागरूक करने के साथ उन्हें उन्नत किस्मों से बेहतर लाभ कमाने के लिए प्रशिक्षित करेगा।   
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस लौकी की फसल की बुआई जुलाई में की गई थी। इस किस्म का औसत उत्पादन 700-800 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। इसका स्वाद व पोषक तत्व दूसरी प्रजातियों के समान ही होते हैं। दिसंबर तक इसका बीज तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर डा. आकांक्षा सिंह, डा. विकास यादव, डा. शारदा दुबे, डा. पुष्पा यादव, डा. पवन कुमार सिंह, डा. मयंक प्रताप आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed