फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five CNG Retro Fitmet Centers get recognition in the city

शहर में पांच सीएनजी रेट्रो फिटमेट सेंटर को मिली मान्यता

Thu, 11 Feb 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five CNG Retro Fitmet Centers get recognition in the city
परिवहन विभाग प्राधिकरण की ओर से शहर में पांच सीएनजी रेट्रो फिटमेट सेंटर को मान्यता मिल गई है। आरटीए की बैठक न होने की दशा में इनको वाई सरकुलेशन के नियम के तहत लाइसेंस जारी किया है। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बतौर परिवहन विभाग प्राधिकरण के सचिव की हैसियत से यह लाइसेंस जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अगस्त माह में पहला सीएनजी पंप खुला था। इसके बाद सीएनजी किट फिटमेट सेंटर के लिए पांच आवेदन परिवहन विभाग को प्राप्त हुए। जिनमें आवेदनकर्ता राजा मैसर्स, एसके गैस, बीआर ट्रेडर्स, मिथलेश एंटरप्राइजेज और फटाफट मैसर्स शामिल था। इन सभी को अभी तक आरटीए की बैठक न होने के चलते फिटमेट सेंटर का लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहा था। इस सूरत में प्राधिकरण के सभी सदस्यों और मंडलायुक्त ने बतौर अध्यक्ष की हैसियत से वाई सरकुलेशन से इनको लाइसेंस जारी किया गया है। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने लाइसेंस नियमानुसार जारी होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed