Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five brothers and brother-in-law sentenced to life imprisonment

Aligarh News: हत्या में पांच भाइयों और बहनोई को उम्रकैद, युवक के मर्डर में दोस्त को सजा

Tue, 11 Mar 2025 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:36 PM IST
सार

अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में 14 वर्ष पहले युवक की हत्या में एक उसके दोस्त को उम्रकैद से दंडित किया गया है। साथ में बीस हजार रुपये अर्थदंड भी नियत किया गया है।

विज्ञापन
Five brothers and brother-in-law sentenced to life imprisonment
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक की हत्या में छह दोषियों को उम्रकैद से दंडित किया गया है। साथ में दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी नियत किया है। यह निर्णय जिला जज संजीव कुमार की अदालत ने सुनाया है। सजा पाने वालों में पांच सगे भाई व एक उनका बहनोई है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार जवां के गांव रामनगर निवासी वाजीद ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 13 अक्टूबर 2023 को शाम सात बजे उनके घर के सामने कुछ लोग बजरी उठाकर ले जा रहे थे। पिता ने मना किया तो गांव के जाकिर, वाकर, नहना, साकिर व शाहरुख के अलावा इनके बहनोई खैर निवासी रियाज उर्फ भोला ने हमला बोल दिया। उसके माता-पिता व भाई अल्ताफ को पीट दिया। अल्ताफ को सिर, हाथ-पैरों में चोट आई।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार्जशीट दाखिल की। सत्र परीक्षण के दौरान आठ गवाहों की गवाही कराई गई। अब साक्ष्यों व गवाही के आधार पर सभी छह को दोषी करार देकर सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

युवक की हत्या में दोस्त को उम्रकैद

अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में 14 वर्ष पहले युवक की हत्या में एक उसके दोस्त को उम्रकैद से दंडित किया गया है। साथ में बीस हजार रुपये अर्थदंड भी नियत किया गया है। यह निर्णय एडीजे 11 रजनीश कुमार की अदालत ने सुनाया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मुकदमा वादी अब्दुल सत्तार निवासी मौलाना आजाद नगर ने 17 अप्रैल 2010 में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि उनके भाई निजाम को नामजद बुला ले गए। अगले दिन उसका शव इलाके में मिला। इस मामले में बुलाकर ले जाने वाले नबीया उर्फ नवीशेर सहित चार लोग नामजद किए गए। पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी। मामले में सत्र परीक्षण में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर नवीशेर को दोषी करार देकर सजा सुनाई है। दो अन्य को बरी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed