फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First time multiple choice basis

पहली बार बहुविकल्पीय आधार पर होंगी एलएलबी की परीक्षाएं

Wed, 28 Oct 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
First time multiple choice basis
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार चार नवंबर से एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित हो रही हैं। जबकि छात्र नेताओं ने इस परीक्षा पैटर्न पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि छात्र हित में यह परीक्षाएं लिखित में आयोजित हों। इस संबंध में शिक्षक संगठन ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। परीक्षा से पहले शिकायत गलत है।
विज्ञापन

बता दें कि एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं नवंबर में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने चार नवंबर से परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। इन तिथियों की घोषणा पर छात्र नेता अमित गोस्वामी ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार बहुविकल्पीय आधार पर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। जबकि छात्र छात्राएं बहुविकल्पीय व्यवस्था से परिचित नहीं हैं। ऐसे में छात्र हित में परीक्षाएं लिखित में होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में शिक्षक उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए तैयार नहीं है। परीक्षा होने के बाद अगर सालभर परीक्षा परिणाम अटक गया तो कौन जिम्मेदार होगा। ऐसे में कॉपी स्कैन होकर छात्र छात्राओं को तुरंत नंबर मिलेंगे और परिणाम भी जल्द जारी हो जाएगा। आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने बताया कि अभी तक विद्यार्थियों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। परीक्षा के अंतिम समय विरोध करना सही नहीं है। अगर कोई समस्या है तो कुलपति से मिलें। वहीं इस विषय में कोई निर्णय ले पाएंगे। तब तक अपनी परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed