फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First remove the restraints and stop child labor

पहले दूर करो मजबूरी तब रोको बाल मजदूरी

Sun, 12 Jun 2016 01:34 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Sun, 12 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
First remove the restraints and stop child labor
बाल मजदूरी - फोटो : रुपेश
बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को जबरन रोका गया तो वे भविष्य में भिखारी तक बनने को मजबूर हो सकते हैं। ऐसे बच्चों के परिजनों को आर्थिक सपोर्ट देेने और बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था करने की जरूरत है। यह निष्कर्ष एएमयू में हुए एक शोध में निकला है।
विज्ञापन

भूगोल विभाग के डॉ. सैयद वसीम अशरफ के निर्देशन में डॉ. अयाज अहमद ने बाल मजदूरों की सामाजिक एवं आर्थिक अधि संरचना पर तुलनात्मक अध्ययन किया। 2306 बाल मजदूरों के  घरों का सर्वे किया, जिसमें 3230 बाल मजदूर निकले। इन्हें 8 वर्ग में विभक्त कर अध्ययन  किया गया। सर्वाधिक 41 प्रतिशत बाल मजदूर ताला उद्योग से जुड़े थे। 21 प्रतिशत बच्चे होटल-ढाबों पर काम करते पाए गए। ताला उद्योग में काम करने वाले बच्चे लंस समेत अन्य कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। डॉ. अयाज अहमद का कहना है कि 60 प्रतिशत बच्चे गरीबी की वजह से बाल मजदूर बने हैं। 22  प्रतिशत ऐसे हैं जिनके अभिभावक उदासीन हैं। 21 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें पढ़ाई में मजा नहीं आता है। 12 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जिनके पिता नहीं हैं। वहीं 15 प्रतिशत को पढ़ाई के बदले काम करने और पैसा कमाने में मजा आता है।
विज्ञापन

जबरन बाल मजदूरी रोकने पर बच्चों के भिखारी बनने का खतरा है। ऐसे में बाल मजदूरी करने वाले बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता की जरूरत है। इसके साथ ही अच्छे वातावरण में बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना जरूरी है। बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिनके घर में काम करने वाला नहीं है। ऐसे लोगों के लिए आय का साधन सृजित किया जाए। अभिभावकों को स्कालरशिप के साथ शार्ट टर्म तकनीकी शिक्षा दी जाए, ताकि आय होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सैयद वसीम अशरफ, शिक्षक भूगोल विभाग
2009-10 में 2306 बाल मजदूरी करने वाले बच्चों के घरों का सर्वे किया। भयावह स्थिति थी उनके घरों की। इन घरों में 3230 बाल मजदूर मिले। बहुत से बच्चे तो ऐसे थे, जिनके सिर पर पिता का छाया नहीं है और परिवार में आय का कोई स्त्रोत नहीं है। फैक्ट्री में काम करने, रिक्शा चलाने एवं कूड़ा चुनने आदि से उनकी सेहत को बड़ा नुकसान हो रहा है। आर्थिक तंगी के कारण अभिभावक बच्चों को काम पर लगा देते हैं। सरकार के साथ ही समाज का सपोर्ट भी जरूरी है।
- डॉ. अयाज अहमद, शोध छात्र 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed