फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First phase results of Class 10th declared, meritorious students shine

Aligarh News: 10वीं के पहले फेज का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी चमके

Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
First phase results of Class 10th declared, meritorious students shine
10वीं का रिजल्ट आने के बाद ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में  खुशी मनाते छात्र।  - फोटो : samvad
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं के पहले फेज का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में 22 केंद्रों पर 9454 परीक्षार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। दूसरे फेज की परीक्षा मई में होगी। इसके बाद अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन



वर्ष 2024-25 के 10वीं का परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे जारी हुआ था, लेकिन इस बार शाम चार बजे घोषित हुआ। स्कूल बंद हो चुके थे। परिणाम घोषित होने पर फिर कार्यालय खोला गया, जहां विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम निकाले गए। हालांकि, इस बार परीक्षा परिणाम को लेकर न तो स्कूल प्रबंधन और न ही विद्यार्थियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। जिन विद्यार्थियों के नंबर कम आए हैं, वह कह रहे हैं कि मई में दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। कमोबेश यही कहना स्कूल प्रबंधन का भी है।
विज्ञापन



पहले फेज की परीक्षा के दौरान तीन हजार परीक्षार्थियों ने दूसरे फेज में होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, जो कुल पंजीकृत संख्या के हिसाब से 30 फीसदी है। अब 20 से 25 फीसदी परीक्षार्थियों के आवेदन और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आज से शुरू होंगे आवेदन :
सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर नंदिनी सिंह ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) जमा करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। यह प्रक्रिया केवल पांच दिनों के लिए खुली रहेगी, यानी स्कूलों को बहुत कम समय में सभी जरूरी काम पूरे करने होंगे। अंतिम दिन रात 11:59:59 बजे के बाद सिस्टम अपने आप बंद हो जाएगा। अगर कोई स्कूल देरी करता है या जानकारी अधूरी रहती है, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की पात्रता पर पड़ेगा।


स्कूलों पर होगी एलओसी प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा प्रबंधन में एक बड़ा बदलाव किया है। एलओसी से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी अब स्कूलों को दी गई है। प्रधानाचार्य और संबंधित स्टाफ को यह सुनिश्चित करना कि कौन से छात्र दूसरी परीक्षा देने के योग्य हैं। सुधार (इंप्रूवमेंट) या कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के विषयों की सही जानकारी दर्ज करना है। विद्यार्थियों का सभी डाटा चेक करना होगा। इसके साथ ही तय समय सीमा के भीतर सीबीएसई पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर अंतिम रूप दिया जाएगा।





आवेदन करते समय न करें गलती

सीबीएसई ने स्कूलों को खास चेतावनी दी है कि एलओसी भरते समय किसी भी तरह की गलती से विद्यार्थियों को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है या उनके विषय गलत दर्ज हो सकते हैं। एलओसी प्रक्रिया इन विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। छात्र जो मुख्य परीक्षा के बाद अधिकतम तीन विषयों में सुधार करना चाहते हैं। छात्र जिन्हें 10वीं रिजल्ट 2026 में कंपार्टमेंट मिला है। वह उम्मीदवार जो दूसरे बोर्ड परीक्षा सिस्टम के तहत पात्र हैं। हर श्रेणी के छात्रों के लिए विषयों का चयन अलग-अलग हो सकता है। एलओसी आवेदन प्रक्रिया परीक्षा शुल्क से जुड़ी हुई है। शुल्क भी उसी निर्धारित समय के भीतर जमा करना होगा।




शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
नाम अंक
दक्ष गौतम 97 फीसदी
निश्चय गुप्ता 96 फीसदी
भूमि सिंह 92.2 फीसदी

एसवीएम स्कूल गोंडा मोड़
काव्या सिंह 96 फीसदी
यश गोस्वामी 95.2 फीसदी
रिद्धि वार्ष्णेय 94.2 फीसदी
--
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल खैर
अंशुल 97 फीसदी
आशीष अग्रवाल 94.2
समर्थ केसरवानी 92.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed