{"_id":"5e8f20808ebc3e78b90fa26b","slug":"first-corona-positive-patient-found-in-aligarh-administration-came-into-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, हरकत में आया प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, हरकत में आया प्रशासन
Thu, 09 Apr 2020 06:47 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस बृहस्पतिवार को सामने आने से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। 22 वर्षीय यह युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है और जमाती है। फिरोजाबाद के ही 9 अन्य जमातियों के साथ वह गोविंद नगर की फैज मस्जिद में क्वारंटीन है। पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसे बृहस्पतिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद से हटाकर जेडी आयुर्वेदिक एंड मेडिकल कॉलेज भांकरी के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, उसके 9 साथी जमातियों व इमाम आदि को छेरत के आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटीन करा दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैज मस्जिद व भुजपुरा क्षेत्र के हमजा मस्जिद में क्वारंटीन 10-10 जमातियों के स्वाब का नमूना लिया था और जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। बुधवार को 18 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। दो जमातियों की रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को फैज मस्जिद में क्वारंटीन फिरोजाबाद जिले के 22 वर्षीय जमाती की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शहर में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभगा के अधिकारी पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ वहां पहुंच गए हैं। मस्जिद और आसपास के स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमओ ऑफिस को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। जमाती युवक के ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि 12 मार्च को अलीगढ़ आने के बाद से लेकर अब तक युवक कितने लोगों के संपर्क में आया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि फैज मस्जिद में क्वारंटीन 10 जमातियों में से नौ की रिपोर्ट नेगेटिव है। बाकी नौ जमाती स्वस्थ्य हैं। सभी जमाती फिरोजाबाद के निवासी है और 12 मार्च से अलीगढ़ में रह रहे हैं। मस्जिद के इमाम सहित संपर्क में आए करीब 11 लोगों को छेरत के आइसोलेशन सेंटर में भेजा जा रहा है। वहीं पॉजीटिव पाए गए युवक को जेडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए पूरा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन लगा हुआ है। परंतु आज एक दुख भरी खबर मेडिकल कॉलेज से आई है। शाहजमाल गोविंद नगर इलाके के एक व्यक्ति की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना पॉजीटिव है और उसके इलाज व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सीएमओ को निर्देशित कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि धैर्य व संयम का परिचय दें। घरों में रहें, लॉकडाउन का पालन करें। स्वयं को सुरक्षित रखें।