फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First acid attack on Rukaiya, then husband kicked her out of the house

Aligarh News: रुकैया पर पहले एसिड अटैक, फिर पति ने घर से निकाला

Wed, 11 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
First acid attack on Rukaiya, then husband kicked her out of the house
महानगर के नगला मसानी इलाके में बीस वर्ष पहले एसिड अटैक का शिकार हुई रुकैया को अलीगढ़ में एक नहीं दो दर्द मिले। उसकी बाद में शादी भी अलीगढ़ में ही हुई, जहां दो वर्ष रहने के दौरान वह एक बच्चे की मां बनी। मगर बाद में पति ने उसे घर से निकाल दिया। फिलहाल उसकी तहरीर पर आगरा पुलिस ने एत्माद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जांच कहां की पुलिस करेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

आगरा के छांव फाउंडेशन के एसिड अटैक सर्वाइवर के लिए चलने वाले शीरोज कैफे में काम कर रही रुकैया बताती है कि उसका 11 वर्ष का बेटा है, जिसे अब पढ़ा रही है। घटनाक्रम सितंबर 2002 का है, जब वह अपनी बहन के घर नगला मसानी अलीगढ़ आई थी, तभी बहन के देवर ने उस पर तेजाब से हमला किया था।
विज्ञापन

इससे पहले बहन का उस समय 24 वर्षीय देवर आरिफ उससे शादी करने की जिद करता था। कई बार गलत हरकत करने की कोशिश भी की। इसी क्रम में इस घटना को अंजाम दिया और दिल्ली भाग गया। बहन की ससुरालियों की धमकी पर उस समय मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। आरोपी आरिफ अब दिल्ली में बिहार की महिला से शादी कर रहता है। खुद रुकैया की शादी 2010 में मामूद नगर के गुड्डू उर्फ जाहिद संग हुई। 2012 में उसने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर जाहिद ने भी ससुराल से खर्च मंगाने का दबाव बनाया और बात न बनने पर उसे 2016 में निकाल दिया। तब से वह मायके में रहती है। इधर, अब 20 वर्ष पुराने अलीगढ़ के घटना के मुकदमे की जांच कहां की पुलिस करेगी, अभी यह स्पष्ट नहीं है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत इतना ही बताते हैँ कि अभी कोई लिखित पत्र नहीं आया है। जो भी निर्देश मिलेगा, या पत्र आएगा, उसी अनुसार तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed