{"_id":"69f58756197b12223407a27f","slug":"firing-between-two-groups-in-nagla-patwari-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरा बाप मैं हूं: इंस्टाग्राम पर एक कमेंट पर चली थी गोली, गैंग लीडर समेत 10 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरा बाप मैं हूं: इंस्टाग्राम पर एक कमेंट पर चली थी गोली, गैंग लीडर समेत 10 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद
Sat, 02 May 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 02 May 2026 10:41 AM IST
सार
विवाद की जड़ इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट था। इसमें कहा था कि- तेरा बाप मैं हूं। इसके बाद दो पक्षों में वर्चस्व की टशन चल रही थी। 30 अप्रैल रात दोनों पक्ष नगला पटवारी स्थित कब्रिस्तान के पास नाले पर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
पकड़े गए 10 आरोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में 30 अप्रैल रात दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने गैंग लीडर बाबू उर्फ समीर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। बाबू उर्फ समीर पर पहले से ही गंभीर धाराओं में छह रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
इस घटना में दूसरे पक्ष से समीर नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि भाई फैजान भी मारपीट में घायल है। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां समीर का ऑपरेशन हुआ। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि विवाद की जड़ इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट था। इसमें कहा था कि- तेरा बाप मैं हूं। इसके बाद दो पक्षों में वर्चस्व की टशन चल रही थी।
विज्ञापन
30 अप्रैल रात दोनों पक्ष नगला पटवारी स्थित कब्रिस्तान के पास नाले पर आमने-सामने आ गए। बाबू उर्फ समीर पक्ष के चार लोग (समीर, अर्श, तुफैल और शमीम) अवैध हथियारों से लैस थे। बहस के दौरान अर्श ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली दूसरे पक्ष के समीर को लग गई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बाबू उर्फ समीर इलाके में अपना गैंग चलाता है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे 6 गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने घायल समीर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की और मामले में आरोपी बाबू उर्फ समीर, अर्श, जावेद, साहिल, अकील, समीर, शमीम, ताजुल, तुफैल और फैजान को पकड़ लिया।