{"_id":"6a662fbb1e796c7ce702ea42","slug":"firing-and-vandalism-after-entering-the-house-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवक के साथ मारपीट करने के बाद घर में घुसकर की फायरिंग व तोड़फोड़, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवक के साथ मारपीट करने के बाद घर में घुसकर की फायरिंग व तोड़फोड़, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल
Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
सार
काशिफ रात करीब 11:30 बजे दूध लेने निकला था। रास्ते में आरोपी और उनके चार-पांच साथियों ने उसे रोक लिया और उसके भाई के बारे में पूछताछ की। काशिफ ने बताया कि भाई कई वर्षों से बाहर रह रहा है। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के जीवनगढ़ में 25 जुलाई देर रात आरोपियों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की बाद में उसके घर में घुसकर फायरिंग व तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जीवनगढ़ निवासी काशिफ के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह दूध लेने निकला था। रास्ते में चपुआ उर्फ शफीकुर्रहमान, रिजवान और उनके चार-पांच साथियों ने उसे रोक लिया और उसके भाई के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
आरोप है कि काशिफ द्वारा भाई के कई वर्षों से बाहर रहने की बात बताने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर रिजवान व चपुआ उर्फ शफीकुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन