फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fired in Prashant Group Of Industries

अलीगढ़ : प्रशांत एक्सपोर्ट ग्रुप की फैक्टरी में आग, भारी नुकसान

Sun, 13 Feb 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fired in Prashant Group Of Industries
बरौला बाईपास स्थित प्रशांत इंटरप्राइजेज में लगी आग। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के प्रमुख उद्योगपति घराना प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बरौला स्थित सब यूनिट हार्डवेयर फैक्टरी में रविवार शाम अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने जब आग की लपटें उठती देखीं तो पुलिस व एक्सपोर्टर परिवार को खबर दी। आनन-फानन पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से कई घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया गया। आग से भारी नुकसान का अनुमान है। देर रात तक नुकसान का आकलन किया जा रहा था। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर के रघुवीरपुरी सराय लवरिया के प्रशांत सिंघल-निशांत सिंघल हार्डवेयर एक्सपोर्टर ग्रुप प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी गूलर रोड शक्ति नगर में मुख्य यूनिट है, जबकि बरौला जाफराबाद में सब यूनिट है। इस यूनिट में मुख्य यूनिट से माल लाकर स्टाक किया जाता है और उसकी पैकिंग का काम होता है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बरौला यूनिट बंद थी। वहां स्टाफ भी नहीं था। शाम करीब साढ़े चार बजे फैक्टरी के ठीक पीछे रहने वाले परिवार ने फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें उठती देखीं और शोर मचाया। साथ में खबर पुलिस को देते हुए फैक्टरी स्वामी परिवार को खबर भेजी। इस सूचना पर खुद दोनों भाई प्रशांत व निशांत सिंघल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके करीबी भाजपा नेता संजय गोयल, पड़ोसी एक्सपोर्टर सुशील चौधरी आदि भी पहुंच गए।
विज्ञापन

फायर स्टेशन से एक-एक कर आधा दर्जन दमकल वाहन बुला लिए गए। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात एक्सपोर्टर परिवार नुकसान के आकलन में जुटा था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया है जिस वक्त आग लगी थी, उस समय चौकीदार किसी काम से बाहर गया हुआ था। अब तक के अनुमान के अनुसार कई करोड़ का नुकसान माना जा रहा है। एक्सपोर्टर परिवार के बेहद करीबी भाजपा नेता संजय गोयल के अनुसार फैक्टरी में तैयार माल रखा हुआ था। इसलिए नुकसान अधिक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बरौला इलाके की हार्डवेयर फैक्टरी में आग लगी है। कारण अभी साफ नहीं है। दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। -मोहसिन खान , सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed