{"_id":"58dc18ce4f1c1b616363ea56","slug":"fire-in-car-on-naurangabad-bridge-jam-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरंगाबाद पुल पर कार में लगी आग, घंटे भर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगाबाद पुल पर कार में लगी आग, घंटे भर जाम
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 30 Mar 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
छर्रा अड्डे पुल पर जलती हई कार की आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधी पार्क इलाके में बुधवार दोपहर बाद नौरंगाबाद फ्लाईओवर पर एक कार में आग लगने से भगदड़ मच गई। चालक ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह खाक हो गई। इस कारण जीटी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग बुरी तरह बिलबिला कर रह गए।
एटा के रहने वाले प्रवीन चौहान एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को वह अपनी कार से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में पहुंचे। वह काम निपटाने के बाद लौट रहे थे। नौरंगाबाद फ्लाईओवर के बीच में पहुंचने पर अचानक इंजन से धुआं उठने लगा।
किसी तरह प्रवीन बाहर निकलकर आए और मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग मदद को पहुंचे तब तक लपटे उठने लगीं जिससे वहां अफरातफरी मच गई। फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
विज्ञापन
दमकल की गाड़ी को पहुंचने में करीब पौन घंटा लगा। तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। इस बीच एक घंटे तक लगे जाम में लोग गर्मी के चलते बिलबिला कर रह गए। कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।