{"_id":"6114cfa9581fb80eb55fdaf6","slug":"fire-breaks-out-in-plastic-factory-goods-of-millions-rupees-burn-fire-controlled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, पाया काबू
Thu, 12 Aug 2021 01:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:07 PM IST
सार
पचपेड़ा हाईवे से जेजे इंटरप्राइजेज प्लास्टिक फैक्टरी है। जिसमें कुर्सी के अलावा प्लास्टिक दाने बनाए जाते हैं। सुबह फैक्टरी में कर्मचरियों ने धुंआ उठता देखा। जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के पचपेड़ा में प्लास्टिक फैक्टरी में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
पचपेड़ा हाईवे से जेजे इंटरप्राइजेज प्लास्टिक फैक्टरी है। जिसमें कुर्सी के अलावा प्लास्टिक दाने बनाए जाते हैं। सुबह फैक्टरी में कर्मचरियों ने धुंआ उठता देखा। जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा दमकल की चार गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। तब तक लाखों रुपये की मशीनों समेत कीमती सामान जलकर स्वाहा हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का है। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन