फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fir lougde

कथित एलआईयू दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Jun 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
fir lougde
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के पुरानी चुंगी क्षेत्र में एक 100 वर्ग गज के प्लाट पर जबरन कब्जा जमाने और एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले कथित एलआईयू दरोगा के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मुकदमा पीड़िता के भाई खालिद अंसारी निवासी शहंशाबाद की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

खालिद की तहरीर के अनुसार उसकी बहन का मकान पुरानी चुंगी एरिया में है। रविवार को बहन के घर गया था। वहां एक अफसर नाम का व्यक्ति अपने एक भाई और एक बेटे सहित एक अज्ञात को लेकर घर पर आ धमका और मकान के पास में स्थित बहन के 100 वर्ग गज के प्लाट को अपना बताने लगा।
विज्ञापन

इस बात का विरोध करने पर उसने बेटे, भाई और दोस्त के साथ मिलकर हमला कर दिया। तमंचे से फायरिंग कर दी। इस मामले में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed