फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR Aganist youth over video viral in Aligarh UP

अलीगढ़: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मामला दर्ज

Sat, 13 Jul 2019 01:36 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो इगलास (अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो इगलास (अलीगढ़) Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR Aganist youth over video viral in Aligarh UP
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मामला दर्ज - फोटो : Social Media

झारखंड में भीड़ हिंसा के शिकार तबरेज अंसारी को लेकर एक वीडियो वायरल करने वाले पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी पर समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप है। वायरल वीडियो में कहा गया है कि तबरेज अंसारी को तो मार दिया किंतु कल को उसकी औलाद सलमान बदला ले तो उसको आतंकवादी मत मानना। यह आरोपी खुद को किशोर बता रहा है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हस्तपुर निवासी आरोपी की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ता सचिन के पास पहुंच गया। इस पर सचिन ने वीडियो के साथ कोतवाली पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी। कोतवाली में आरोपी पर धारा 153ए के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन


इगलास कोतवाल रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी के अनुसार हाल ही में उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। उसकी जन्मतिथि 2003 है लिहाजा वह अभी किशोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed