{"_id":"601ee2fa8ebc3e700373c818","slug":"fir-against-bhole-baba-dairy-management-city-office-news-ali255601261","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले बाबा डेयरी प्रबंधन पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले बाबा डेयरी प्रबंधन पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र में संचालित भोले बाबा डेयरी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा कराया गया है। यह मुकदमा बुलंदशहर के एक डेयरी संचालक ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
यह मुकदमा अमित कुमार निवासी छतारी दोराहा शिकारपुर बुलंदशहर ने दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपनी डेयरी का दूध टैंकर में काफी समय से भोले बाबा डेयरी को सप्लाई दे रहा है। इसके चलते इस डेयरी पर उसका 10 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान है। इसी क्रम में पिछले दिनों उसका टैंकर दूध लेकर गया, जिस पर अनमोल चालक व गोपाल क्लीनर के रूप में सवार थे। उन्हें भोले बाबा डेयरी में वजन कम होने के बहाने बंधक बना लिया गया। तमाम दबाव पर उन्हें छोड़ दिया, मगर न तो टैंकर छोड़ा और न दूध का भुगतान किया।
इसकी शिकायत करने जब वह खुद डेयरी पर जा रहा था तो डेयरी के बाहर ही डेयरी के जीएम गोपाल चौहान, एमपीडी नीरज चौधरी, अधिकारी धर्मेंद्र गौतम व वीके गौतम मिल गए, जिन्होंने टोकने पर मारपीट की। एसीजेएम-6 के न्यायालय के आदेश पर लोधा पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। सीओ गभाना करमवीर सिंह ने मुकदमे की पुष्टि की है।