फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fighting and stone pelting due to throwing of bricks and stones in houses

Aligarh: घरों में ईंट-पत्थर फैंकने को लेकर हुई मारपीट और पथराव, महिलाओं सहित कई घायल

Sun, 05 May 2024 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 11:53 PM IST
सार

घरों में कभी रात में तो कभी दिन में ईंट-पत्थर फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। दोनों पक्षों से महिला समेत नौ लेग घायल हुए हैं। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
fighting and stone pelting due to throwing of bricks and stones in houses
अकराबाद सीएचसी में बेड नहीं मिलने से जमीन पर पड़े मारपीट के घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बालूखेड़ा में 5 मई को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए हैं। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव बालूखेड़ा निवासी रमेश पुत्र मोहनलाल वाल्मीकि और विष्णु पुत्र पप्पू ने पुलिस को बताया कि कई दिन से अज्ञात व्यक्ति उनके घरों में कभी रात में तो कभी दिन में ईंट-पत्थर फेंक कर भाग जाता है। 5 मई की दोपहर करीब बारह बजे वह अपने घर के सामने खड़े होकर पथराव करने वाले का विरोध कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के करीब दस-बारह लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से दयाशंकर पुत्र सूरज पाल प्रजापति का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अपने परिवार सहित उनके घर पर पथराव किया। थाना पुलिस ने बताया कि घटना में नारायणी देवी पत्नी रामवीर, नरेंद्र पाल व दयाशंकर पुत्रगण सूरज पाल, सुरेंद्र चंद्र व महेश पुत्रगण होतीलाल, मुनेश व संजय पुत्रगण रमेश चंद्र, धीरज पुत्र सुरेश चंद्र और हरपाल पुत्र राजवीर घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed